स्कूल से मिलने वाला होमवर्क शायद ही कोई बच्चा मन से करता हो। हर बच्चे का सिरदर्द कहे जा सकने वाला होमवर्क इस बच्चे पर इतना भारी पड़ा कि उसने एक बड़ा रिस्की कदम उठा लिया।
डेली मेल के मुताबिक हर मां-बाप की तरह इस बच्चे की भी मां होमवर्क को लेकर उसके पीछे पड़ी रहती थीं। मामला चीन के यिबिन सिटी का है। जीओ काई नाम का 12 साल का बच्चा 11वीं मंजिल पर रहता था।
होमवर्क ना करने के लिए उसने ऐसी तरकीब अपनाई कि पुलिस को तक उसके पीछे आना पड़ा। उसने ऐसा किया क्या, जानें आगे।
छुप गया यहां
जीओ के स्कूल में मिड ऑटम फेस्टिवल शुरू होने वाला था। लेकिन इससे पहले मंडे को उसके स्कूल की छुट्टी थी। स्कूल से मिले होमवर्क को निबटाने के लिए उसकी मां ने उसे जल्दी ही सुबह उठा दिया।
जीओ और सोना चाहता था। लेकिन मां के चिल्लाने से वो इतना ज्यादा परेशान था कि अपने मंजिल के बाहर लगी बालकनी के नीचे बने छोटे से स्लैब पर ही चुपके से जाकर बैठ गया।
जीओ ने मां से पहले ही कुछ और देर सोने के लिए कहा था, लेकिन झगड़े के बाद भी जब वो नहीं मानी, तो जीओ ने कमरा बंद कर लिया। अब जिओ की मां परेशान होने लगी। उन्हें लगा कि कहीं जल्दी-जल्दी में जीओ ऐसा-वैसा कोई कदम ना उठा ले।
बुलानी पड़ी पुलिस
जीओ की मां अब दरवाजा पीटने लगी। उन्हें लगा कि जीओ ने जरूर कुछ अंदर कर लिया होगा। उन्होंने पुलिस को बुलवाया।
उन्हें तब भी अंदर से बच्चा नहीं मिला। दो मंजिलों के बीच बैठे उस बच्चे को आखिरकार सेक्योरिटी गार्ड ने देखा और नीचे से उसकी सूचना ऊपर पहुंचाई। उसकी मां को यकीन ही नहीं हुआ कि जीओ होमवर्क से बचने के लिए इस तरह का कदम उठाएग।
ऐसे में उसकी जान भी जा सकती थी। पुलिस ने जीओ को रस्सी फेंककर ऊपर बुलाया। नाराज जीओ को बुलाने के लिए पुलिस को भी बहुत मनाना पड़ा। तब जाकर कहीं जीओ वापस लौटा।
20 देशों में औरत के हुस्न का मतलब, खुद देखें
ऐसे भी होते है बीच, जानकर चकित रह जाएंगे आप!