सऊदी अरब में रहने वाले फिल्मों के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। यहां के सिनेमाघरों पर पिछले 35 साल से लगे बैन को हटा दिया गया है। इस दौरान इन्विटेशन के आधार पर लोगों को बुलाया गया और ब्लैक पैंथर मूवी दिखाई गई। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
2 of 5
cinema saudi arab
18 अप्रैल को सऊदी के रियाद शहर में पहला सिनेमा घर खुला। इस दौरान पहली स्क्रीनिंग प्राइवेट तौर पर हुई, जिसमें सिर्फ इन्विटेशन के आधार पर लोगों को बुलाया गया। इसके बाद इसे आम लोगों के लिए इसे खोल दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
cinema saudi arab
सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, एएमसी एंटरटेनमेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। इस कंपनी से उम्मीद की जा रही है कि अगले पांच सालों में यह सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरुआत करेगी।
4 of 5
cinema saudi arab
अमेरिका की एएमसी को सऊदी अरब में सिनेमा दिखाने का लाइसेंस दिया गया है. इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि मई में जनता के लिए सिनेमा हॉल खोल दिया जाएगा। सऊदी में फिल्म दिखाने का लाइसेंस हासिल करने वाली कंपनी के सीईओ ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया।
कुछ रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सांस्कृतिक बदलाव से ज्यादा इकोनॉमी में बेहतरी को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों में बैन हटाने का फैसला लिया गया था। आपको बता दें, 1980 के दशक में अश्लीलता के आधार पर सिनेमा हॉल को बैन कर दिया गया था।