ब्रिटेन में रहने वाली 35 साल की एलिजाबेथ क्रोएसडेल अपने पति के रिचर्ड के साथ खुशी-खुशी रहती हैं। डेली मेल के मुताबिक इस दंपति को थोड़े महिने पहले से एक संतान की चाहत थी।
लेकिन एलिजाबेथ दुर्लभ बीमारी लार्सेन्स सिंड्रोम से पीड़ित थीं। ये बीमारी एक मिलियन लोग में किसी एक को होती है। इस बीमारी में जरूरी टखने, जोड़ और कनेक्टिव टिशू ठीक से काम नहीं कर पाते हैं।
इस वजह से पीड़ित व्यक्ति बढ़ नहीं पाता है। एलिजाबेथ 35 साल की होते हुए भी किसी चार साल के बच्चे जैसी दिखती हैं। बच्चे की चाहत में उन्होंने अपने पति संग मिलकर कुछ सोचा।