भूतिया घर में रहने की मिलती है नौकरी, सैलरी जानकर नहीं कर पाएंगे यकीन
- फोटो : AI
Weird News: क्या आप किसी भूतिया घर में रह सकते हैं? ज्यादातर लोग ऐसे घर में रहने के पहले सौ बार सोचेंगे। लेकिन जापान में लोगों के ऐसे घरों में रहने पैसे दिए जा रहे हैं। अगर कोई भूतिया घर में रहता है, तो उसे 88,000 येन यानी करीब 52 हजार रुपये मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
आखिर क्या है मकसद?
इस काम के पीछे की वजह सिर्फ भूतों की तलाश करना नहीं है, बल्कि खाली पड़े मकानों को फिर से बेचने या किराए पर देने में मदद करना है। यहां पर लोग पूरी रात रहकर कैमरों और दूसरे उपकरणों की मदद से कथित पैरानॉर्मल एक्टिविटी की जांच करते हैं। अगर रात के समय कुछ असामान्य नहीं होता, तो प्रॉपर्टी के बारे में एक सर्टिफिकेट जारी किया जाता है वहां कोई पैरानॉर्मल एक्टिविटी नहीं दिखाई दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में इस तरह की प्रॉपर्टी को जिक्को बुक्केन कहा जाता है। इस स्थान पर किसी व्यक्ति की मौत असामान्य या परेशान करने वाली परिस्थितियों में हुई हो। इनमें हत्या, आत्महत्या, जानलेवा आग या लोनली डेथ जैसे मामले शामिल होते हैं। लोनली डेथ यानी जब किसी व्यक्ति की अकेले घर में मौत हो जाती है और फिर कई दिनों किसी को पता नहीं चलता है।
Viral Video: बच्चों की अनोखी कलाकारी ने जीता इंटरनेट का दिल, टॉय ट्रक पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
इस तरह की संपत्ति का इतिहास सामने आने पर कई लोग वहां रहने से डरते है। इस डर को दूर करने के लिए कथित हॉन्टेड हाउस सिटर की मदद ली जा रही है। इस काम से जुड़े लोग पूरी रात इस तरह के घर में रहते हैं। अगर रातभर कोई असामान्य गतिविधि नहीं होती है, तो प्रॉपर्टी में पैरानॉर्मल एक्टिविटी नहीं मिलने का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है।
Viral Video: अमेरिका में हरी मिर्च की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ कंपनियां यह भी दावा करती हैं कि अगर किसी घर को भूतों से मुक्त घोषित होने के बाद वहां प्रमाणित पैरानॉर्मल एक्टिविटी देखी जाती है, तो वे मुआवजा भी दे सकती हैं।