फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral News: घर का काम करवाने के लिए मिलेंगे 84 लाख रुपये! यहां निकली गजब की नौकरी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Sat, 03 May 2025 10:36 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Trending News: दुबई की एक रिक्रूटमेंट कंपनी ने एक नौकरी के लिए पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि दो 'हाउस मैनेजर' के लिए उम्मीदवारों की तलाश है। इन हाउस मैनेजर को दुबई और अबूधाबी में वीआईपी क्लाइंट्स के लिए काम करना होगा
विज्ञापन
सिर्फ घर का काम करवाने के लिए मिलेंगे 84 लाख रुपये! यहां निकली है गजब की नौकरी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Trending News: दुनिया के कई देशों में लोग बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। नौकरी की तलाश में लोग एक शहर से दूसरे शहर का चक्कर लगा रहे हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर नौकरी के पोस्ट की काफी चर्चा की जा रही है। इस नौकरी में चयन होने पर 84 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए किसी डिग्री की भी जरूरत नहीं है, सिर्फ घर का काम करने आना चाहिए। अगर किसी को घर का काम करना आता है तो उसे 84 लाख रुपये की सैलरी वाली यह नौकरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर नौकरी की क्या खास बात है और किस काम के लिए इतनी सैलरी दी जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, दुबई की एक रिक्रूटमेंट कंपनी ने एक नौकरी के लिए पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि दो 'हाउस मैनेजर' के लिए उम्मीदवारों की तलाश है। इन हाउस मैनेजर को दुबई और अबूधाबी में वीआईपी क्लाइंट्स के लिए काम करना होगा, जिसके लिए करीब 30 हजार AED (सात लाख रुपये) दिए जाएंगे। दुबई की प्रीमियर डॉमेस्टिक स्टाफिंग और प्राइवेट रिक्रूटमेंट कंपनी रॉयल मेशन ने नौकरी का यह पोस्ट निकाला है।

रॉयल मेशन ने अपने पोस्ट में लिखा है, रोजगार के अवसर: फुल टाइम हाउस मैनेजर। तुरंत हायरिंग। कंपनी ने कहा है कि हमें दुबई और अबू धाबी में वीआईपी लोगों के लिए दो हाउस मैनेजर की जरूरत है। इस पोस्ट पर अब सोशल मीडिया यूजर्स बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनका कहना है कि इस काम के लिए तो वो अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


Ajab-Gajab: भारत का सबसे शातिर ठग, जिसने फर्जी हस्ताक्षर से बेच दिया था ताजमहल और लाल किला

जानिए क्या करना है?

हाउस मैनेजर को घर के रोजमर्रा के काम की देखरेख करनी पड़ेगी। कर्मचारियों की देखरेख, मेंटेनेंस से कोर्डिनेशन रखना होगा, घर के बजट का मैनेजमेंट करना पड़ेगा और यह सुनश्चित करना होगा कि सभी काम सुचारू रुप से हो रहे हैं।

Zara Hatke: पाकिस्तान के इस इलाके में रहने वाले लोगों का जीवन है रहस्य, इतने साल तक रहते हैं जिंदा

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि उम्मीदवारों के पास ऑर्गेनाइजेशनल स्किल, अलग-अलग कामों का प्राथमिकताओं से करवाने की क्षमता होनी चाहिए। इस पोस्ट के साथ कंपनी ने आवेदन की जानकारी भी दी है। हालांकि, उम्मीदवारों को कॉल करने से बचने के लिए कहा है। यह एजेंसी हाउसहोल्ड सर्विस की रिक्रूटमेंट के लिए जानी जाती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें