इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो काफी देखा जा रहा है जो एक शादी का है। इसमें जयमाला के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है जिसे देखकर दूल्हा गुस्से से तिलमिला जाता है। पर इसका मतलब ये बिलकुल नहीं है कि आपको ये वीडियो देखकर हंसी नहीं आएगी। यकीन मानिए ये वीडियो आपको काफी हंसा सकता है।
तो चलिए वीडियो देखते हैं और इसके बारे में जानते हैं...
क्या किया दूल्हे ने?
बात इस वीडियो की करें तो शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में सभी लोग स्टेज पर हैं और जयमाला को तैयार है, लेकिन तभी दुल्हन को उनके परिजन में से कोई ऊपर उठा लेता है ताकि दूल्हा दुल्हन के गले में वरमाला न डाल पाए।
ऐसे में दूल्हा ये नजारा देखकर चौंक जाता है और वो पीछे मुड़कर ये भी देखता है कि क्या उसे उठाने के लिए कोई पीछे खड़ा है या आ रहा है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। ऐसे में दूल्हा थोड़ा गुस्सा हो जाता है। फिर दूल्हा सोफे पर जाकर बैठ जाता है, लेकिन शख्स दुल्हन को नीचे नहीं उतारता और इस दौरान दुल्हन मुस्कुराती है।
इतने लोग देख चुके हैं वीडियो
जयमाला का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक ये वीडियो 27 मिलियन लोग देख चुके हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है, इसलिए इस वीडियो पर काफी कमेंट भी किए गए हैं और लोग वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं।
लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा 'बाद में बहुत गाली सुनने को मिलेगी भाइया आपको।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि 'दूल्हे के दोस्त कहां गए भाई।' एक यूजर ने ये भी लिखा कि 'दूल्हे ने बहुत अच्छा जवाब दिया बैठकर।'
एक यूजर ने तो दूल्हे की काफी तारीफ करते हुए लिखा कि 'लड़का इतना समझदार है कि वह जीवन के किसी भी परिस्थिति को बहुत आराम से हैंडल कर लेगा।' एक और यूजर ने लिखा कि 'भाई दूल्हे को इमोशनल कर दिया उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है।'
यहां देखिए जयमाला वाला वीडियो