फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कुएं में समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है पानी, वायरल हुआ गुजरात का रहस्यमयी कुंआ, अधिकारी भी हैरान

Fri, 07 Aug 2026 01:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में रहस्यमयी कुएं में समुद्र की तरह लहरें उठ रही है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद अधिकारी भी हैरान हैं। 
विज्ञापन
कुएं में समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है पानी, वायरल हुआ गुजरात का रहस्यमयी कुंआ - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक रहस्यमयी कुएं अजीबोगरीब हलचल दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। कुएं में हो रही रहस्यमयी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 

विज्ञापन


क्या हो रहा है कुएं में?

राज्य के मोरबी जिले के वीरपरड़ा गांव में रहस्यमयी कुंआ स्थित है। इस कुएं का पानी बीते चार दिनों से समुद्र की लहरों की तरह हिल रहा है। वीरपार्डा गांव में नेशनल हाईवे के किनारे यह कुंआ स्थित है। कुएं में हो रही हलचल की वजह से लोगों की उत्सुकता बढ़ रही है। 

हलचल की जांच के आदेश 

कुएं में हो रही रहस्यमयी घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने लहरों की वजह का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। इस रहस्यमयी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंचसरहे हैं। कुएं का पानी अपने आप समुद्र की लहरों की हिलता-डुलता दिख रहा है। 
विज्ञापन


Viral Video: बेटी को सबक सिखाने के लिए मां ने किया फेक अल्ट्रासाउंड का मजेदार प्रैंक, वायरल हुआ वीडियो  
 

समय-समय पर होती है घटना

कुएं में दो दिन पहले भी ऐसी ही हलचल देखी गई थी। इसके बाद फिर बंद हो गई। इसके बाद फिर कल दोपहर तीन बजे कुएं में रहस्यमयी हलचल शुरू हो गई। आखिर कुएं में हो रही हलचल के पीछे की वजह क्या है, जिसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह क्षेत्र भूकंप प्रभावित (सीस्मिक) जोन में आता है। इसलिए ऐसा हो सकता है कि भूगर्भीय गतिविधियों की वजह से ऐसा हो रहा हो। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




Viral Video: इश्क में ऐसी दीवानगी, स्ट्रीट लाइट के पोल पर चढ़ा आशिक, नीचे उतारने के लिए रोकना पड़ा ट्रैफिक

 जिला कलेक्टर ने मांगी रिपोर्ट

गांव में पहुंचे संबंधित अधिकारी भी कुएं के पानी को देखकर हैरान हो गए। जिला कलेक्टर ने ग्राउंडवाटर रिसर्च टीम से इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कलेक्टर स्वप्निल खरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर विरपरडा के कुएं के बारे में चल रही खबरों के आधार पर, जिले के भू-वैज्ञानिकों ने आज उस जगह का दौरा किया। उनकी शुरुआती जांच से पता चलता है कि पानी में यह हलचल शायद पानी के नीचे फंसी हवा की वजह से हो रही है। जब फंसी हुई हवा अपनी जगह बदलती है, तो पानी की सतह पर हलचल पैदा होती है। गुजरात ग्राउंडवाटर रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी इस मामले की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें