फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्या विदेशों में पूजा-पाठ कर करोड़ों कमाते हैं पंडित? वायरल वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

Fri, 07 Aug 2026 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया गया है कि अमेरिका के एक मंदिर में पूजा-पाठ कराने वाले पंडित का आलीशान दो मंजिला घर और बाहर खड़ी लग्जरी कारें उनकी हैं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विदेशों में पंडितों की आय और जीवनशैली को लेकर बहस छिड़ गई है।
 
विज्ञापन
पंडित जी की लाइफस्टाइल देख हैरान हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम @amrita_life_in_usa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशों में बसे भारतीयों की कामयाबी की कहानियां अक्सर सुर्खियां बनती हैं। कोई बड़ी कंपनी में ऊंचे पद पर पहुंचता है तो कोई अपने कारोबार से पहचान बनाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो अलग ही वजह से चर्चा में है। वीडियो में कथित तौर पर अमेरिका में पूजा-पाठ कराने वाले एक पंडित की ऐसी जीवनशैली दिखाई गई है, जिसे देखकर इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है। तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में एक मंदिर के सामने स्थित दो मंजिला आलीशान मकान और उसके बाहर खड़ी कई लग्जरी कारें दिखाई गई हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि यह घर और वहां मौजूद महंगी गाड़ियां उसी पंडित जी की हैं, जो मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान कराते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस कथित लाइफस्टाइल को देखकर हैरान हैं और चर्चा कर रहे हैं कि क्या विदेशों में मंदिरों में सेवा देने वाले पंडितों को इतनी अच्छी आय और सुविधाएं मिलती हैं।




पंडित जी की लाइफस्टाइल देख हैरान हुए लोग
हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाया गया मकान और लग्जरी कारें सच में उसी पंडित की हैं। यही वजह है कि कई लोग इस दावे को सावधानी से देखने की सलाह भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि अमेरिका और दूसरे देशों में मंदिरों का संचालन काफी व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से होता है। वहां कई धार्मिक संस्थाएं अपने कर्मचारियों और पुजारियों को वेतन के साथ रहने की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में अच्छी जीवनशैली होना असंभव नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि विदेश में सफलता आसानी से नहीं मिलती। अगर किसी व्यक्ति ने वर्षों तक मेहनत के साथ काम किया हो तो उसके लिए आर्थिक रूप से मजबूत होना स्वाभाविक है। कई यूजर्स ने वीडियो में किए गए दावे पर सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि केवल किसी घर के बाहर खड़ी कारों या एक वीडियो के आधार पर यह निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा कि सारी संपत्ति उसी व्यक्ति की है। सोशल मीडिया पर कई बार अधूरी जानकारी या बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए दावे भी तेजी से वायरल हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें