फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vital Video: ऊपर लगा था एसबीआई का बोर्ड और नीचे हो रहा था ऐसा काम, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 11 May 2026 05:14 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Vital Video: वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल एक दुकान पर एसबीआई का बोर्ड लगा हुआ है, लेकिन इसके अंदर जो काम हो रहा था, वह देखकर लोग चौंक गए।
विज्ञापन
Vital Video - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vital Video: कभी जेब खाली हो और आप जल्दबाज़ी में एटीएम ढूंढ रहे हों, तो आंखें सिर्फ एक ही चीज तलाशती हैं एटीएम का बोर्ड। लेकिन जरा सोचिए, उसी बोर्ड के भरोसे आप अंदर जाएं और वहां पैसे निकालने की मशीन की जगह कुछ बिल्कुल अलग ही नजारा दिख जाए, तो आप भी हैरान रह जाएंगे। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में वायरल हुई एक वीडियो में भी देखने को मिला।

विज्ञापन

 
वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा होता है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में एक साधारण सी दुकान के अंदर एक नाई आराम से किसी के बाल काटता नजर आता है। अब तक सब सामान्य लगता है, लेकिन असली ट्विस्ट दुकान के बाहर है, जहां एसबीआई एटीएम का बोर्ड टंगा हुआ है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह मामला पटना के दानापुर इलाके का है। बताया जा रहा है कि यहां पहले एसबीआई एटीएम हुआ करता था, लेकिन बाद में बैंक ने उस जगह को किराए पर दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि बाहर लगे एटीएम के साइनबोर्ड हटाए नहीं गए और अंदर एक हेयर सैलून शुरू हो गया। ऐसे में जो भी व्यक्ति पैसे निकालने के इरादे से वहां पहुंचता है, वह अंदर का नजारा देखकर दंग रह जाता है।
विज्ञापन


देखें वीडियो



यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “यहां तो कैश सीधे हेयरकट में बदल रहा है,” तो किसी ने मजाक में कहा, “यहां AI भी कन्फ्यूज हो जाए!” वहीं कुछ लोगों ने इसे भारत की जुगाड़ तकनीक का बेहतरीन उदाहरण बताया।

Viral Video: ईंट भट्टियां तो बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या कभी इसके अंदर का नजारा देखा है?
Country Without Villages: दुनिया के इस इकलौते देश में नहीं है एक भी गांव, जानें इसकी कहानी
West Bengal: कोलकाता से दार्जिलिंग तक यहां का हर कोना है खास, ये हैं पश्चिम बंगाल के 10 प्रमुख शहर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें