फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब कुत्ते ने अलग ही अंदाज में गाया रानू मंडल का गाना, 15 लाख बार देखा गया वीडियो

Wed, 15 Jan 2020 07:59 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुत्ते ने अलग ही अंदाज में गाया रानू मंडल का गाना - फोटो : Facebook/Memekesto 2.0
विज्ञापन

रानू मंडल से तो आप बखूबी वाकिफ होंगे। वही रानू मंडल जो रेलवे प्लेटफॉर्म पर गाने से हिट हुई थी और उसके बाद मशहूर बॉलीवुड संगीतकार हिमेश रेशमिया ने उनसे 'तेरी मेरी कहानी' गाना गवाया था। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एक बार यह गाना वायरल हो रहा है, लेकिन बेहद ही अजीब कारणों से, जिसे सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो फेसबुक पर दो दिन पहले ही पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 15 लाख बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन

दरअसल, एक शख्स हारमोनियम बजाते हुए रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाता है और उसके साथ-साथ बगल में बैठा कुत्ता भी सुर लगाने लगता है। वह कुत्ता उस शख्स के साथ तालमेल बिठाने की खूब कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर लोग इस कुत्ते की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को 'अर्ली मॉर्निंग रियाज' कैप्शन के साथ फेसबुक पर पोस्ट किया गया है। 
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ लोग कुत्ते की तारीफ कर रहे हैं तो वही कुछ लोग इसे साल का सबसे फनी वीडियो बता रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 37 हजार लोग शेयर कर चुके हैं, जबकि 10 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं करीब 900 लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी राय दी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें