शख्स ने दिखाई ऐसी कलाकारी, मिनटों में ही तैयार हो गई खाने की थाली
- फोटो : Instagram
Viral Video: वर्तमान समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं। कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपनी कला दिखाई है।
वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो की शुरुआत में एक बंदा फर्श पर कुछ बनाता हुआ नजर आ रहा है। कुछ देर बाद समझ में आ जाता है कि वो खाने की चीजें बना रहा है, लेकिन पूरा दिखता नहीं है। इसके कुछ ही देर बाद उसकी कलाकारी देखने को मिलती है, जो सच में काबिल के तारीफ है। शख्स ने फर्श पर एक थाली बनाई थी जिसमें अलग अलग खाने की चीजें रखी थीं।
वीडियो को देखकर आप भी सोचेंगे कि फर्श पर खाने की थाली रखी हुई है, न कि किसी ने वो बनाया है। इसके कारण वीडियो वायरल हो गया है और लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
Viral Video: किंग कोबरा को फिल्मी स्टाइल में पकड़ रहा था आदमी, तभी अचानक से सांप ने किया जानलेवा हमला फिर...
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर _timepass_789 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि थाली में रोटी, दाल दो तरह की सब्जी, साग, कटा प्याज, चावल और गुलाब जामुन रखा है। इस पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है।
Viral Video: बेटे ने बनाया पापा के जेल जाने का व्लॉग, लोग बोले- ऐसा कंटेंट तो नेटफ्लिक्स पर भी नहीं मिलेगा
वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'आर्टिस्ट को 36 तोपों का सलामी'। वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक शख्स ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, आर्टिस्ट को 36 थालियों की सलामी।