फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पंखा ठीक करने आए शख्स को दिल दे बैठी महिला, प्यार का इजहार कर रीति-रिवाज से रचा ली शादी

Mon, 14 Apr 2025 10:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Woman Gets Married with Electrician: एक महिला ने अपने घर का पंखा ठीक करवाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। लेकिन किसे पता था कि यह मामूली-सी तकनीकी परेशानी एक असाधारण रिश्ते की शुरुआत बन जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
पंखा ठीक करने वाले से रचाई शादी - फोटो : एक्स@MithilaWaala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कि ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन प्यार कब, कैसे और किससे हो जाए, इसका अंदाजा शायद खुद प्यार को भी नहीं होता। यही बात एक बार फिर सच साबित हुई है बिहार के नालंदा जिले में, जहां एक महिला ने अपने घर का पंखा ठीक करवाने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया था। लेकिन किसे पता था कि यह मामूली-सी तकनीकी परेशानी एक असाधारण रिश्ते की शुरुआत बन जाएगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखने को मिल रहा है यह सब कुछ तब शुरू हुआ जब महिला ने खराब पंखे के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को कॉल किया। जब वह युवक पंखा ठीक करने पहुंचा, तो दोनों की पहली बार मुलाकात हुई। काम के दौरान जो बातचीत शुरू हुई, वो सिर्फ एक सर्विस कॉल की औपचारिकता नहीं रही, बल्कि कुछ ऐसा जुड़ाव बन गया, जिसने दोनों के दिलों को करीब ला दिया। महिला ने पंखा दोबारा खराब होने की स्थिति में दोबारा संपर्क करने के लिए उसका नंबर ले लिया, लेकिन असल में वह पहले से ही उसे पसंद करने लगी थी। वक्त के साथ ये पसंद प्यार में बदल गई और दोनों ने समाज की परवाह किए बिना एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेने का फैसला कर लिया।



लोगों ने किया खूब पसंद
सोशल मीडिया पर कपल की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और एक-दूसरे के साथ फेरे लेते हुए दिखते हैं। इस वीडियो को X (पूर्व में ट्विटर) पर @MithilaWaala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.35 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद भी किया है।
विज्ञापन


लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस लव स्टोरी को देखकर लोग इसे रियल लाइफ बॉलीवुड मूवी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि बिहार अब सच में 2050 में जी रहा है, तो कोई इसे सच्चा प्यार बताकर सराह रहा है। कुछ लोगों ने लिखा कि सब कुछ जायज है इश्क और प्यार में, तो कुछ इसे इश्क का पागलपन कह रहे हैं।

ऐसे हुआ था दोनों को प्यार
इलेक्ट्रीशियन ने इस बारे में मुस्कुराते हुए कहा कि जब गांव में पंखा खराब होता है, तो कोई भी बुला लेता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ, लेकिन पंखा ठीक करने के बाद महिला ने यह कहकर नंबर ले लिया कि अगर फिर से खराब हो गया, तो सीधे फोन करेंगी। वहीं, महिला ने दिल की बात कह दी, उसने कबूल किया कि वह उसे पहले से ही पसंद करती थी, उसके बिना मन नहीं लगता था, और आखिरकार उसे उससे प्यार हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें