फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पीलीभीत के रिहायशी इलाके में चहलकदमी करते दिखा बाघ, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Mon, 03 Feb 2025 04:27 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ रिहायशी इलाके में चहलकदमी करते हुए दिख रहा है। वीडियो में दो लोग भी दिख रहे हैं जो इस दृश्य को दूर से ही देख रहे हैं, और डर के मारे रोड नहीं क्रॉस कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
पीलीभीत में खेत में बाघ ने दी दस्तक - फोटो : X/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बाघ एक ऐसा खूंखार जानवर है जिसका नाम सुनकर ही बहुत से लोग कांपने लगते हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थित टाइगर रिजर्व एक बार फिर चर्चा में है। यह टाइगर रिजर्व पीलीभीत से शाहजहांपुर तक फैला हुआ है। अक्सर पीलीभीत में जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में घुमते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बाघ गन्ने के खेत के किनारे देखा जा सकता है। वीडियो में दो बाइकर जैसे ही आगे बढ़ते हैं, बाघ खेत से निकलकर उन्हें देखकर ठहर जाता है। यह दृश्य बेहद भयावह है जिसे अब तक लगभग 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं....

विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
वीडियो देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वीडियो किसी तीसरे व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया है, जो उस समय घटनास्थल पर मौजूद था। वीडियो में दो बाइक सवार खेत के मिट्टी वाले रास्ते से गुजर रहे हैं। तभी उनकी नजर खेत से निकल रहे बाघ पर पड़ती है। वे तुरंत अपनी जगह पर ठहर जाते हैं और बाइक को मोड़ने लगते हैं। इस दौरान बाघ घने खेत से निकलकर बाहर बैठ जाता है। यह वीडियो करीब 42 सेकंड की है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाघ बड़े आराम से रिहायशी इलाके में दस्तक दिया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: 'कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती', वायरल वीडियो में मासूम बेजुबान ने दिया यह संदेश
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है जब पीलीभीत में बाघ को खुलेआम घूमते हुए देखा गया है। इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें बाघ को सड़कों पर और गांवों के आसपास घूमते हुए देखा गया है। इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाघ अक्सर खेतों में छिपकर शिकार का इंतजार करते हैं। ऐसे में किसानों को अपनी जान जोखिम में डालकर खेतों में काम करना पड़ता है। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि बाघों को आबादी वाले इलाकों से दूर रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

यूजर्स की प्रतिक्रिया
यूजर्स इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें