फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: फेंक रहे थे गुरुजी तो बच्चे ने खोल दी पोल, वीडियो देखकर हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Thu, 10 Apr 2025 04:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक अध्यापक और छात्र का वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, जो आपको हैरान कर देगा। 
विज्ञापन
फेंक रहे थे गुरुजी तो बच्चे ने खोल दी पोल - फोटो : X/@Rudhrayadav001
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों को सीख देने वाले हैं, तो कुछ हैरान करने वाले। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। अगर आप इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं, तो आपको भी कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते होंगे, जो हंसा हंसकर लोटपोट कर देते होंगे। 

विज्ञापन


वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक अध्यापक और छात्र का वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है, जो आपको हैरान कर देगा। 



वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्थान पर एक शख्स खड़ा है। उसके सामने एक आदमी खड़ा है, जो उसका इंटरव्यू ले रहा है। पास में एक दिव्यांग बच्चा खड़ा है। इंटरव्यू दे रहा शख्स बच्चे की तरफ इशारा करते हुए कह रहा है कि वो खुद उस बच्चे को अपने कंधे पर बैठाकर उसके घर तक पहुंचाता है। इसके बाद वीडियो में दिख रहा है कि इंटरव्यू लेने वाला शख्स माइक बच्चे के सामने ले जाता है और बच्चा उसकी सच्चाई बता देता है। बच्चा कहता है कि यह झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर जल्द आने वाली है तबाही? बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों ने दुनिया को डराया

Dance Video: दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर मेहमानों के सामने किया ऐसा डांस, लोगों ने कहा- 36 के 36 गुण मिल गए

लोगों की प्रतिक्रियाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rudhrayadav001 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'प्रिंसिपल सर भूल गए कि बच्चा दिव्यांग है गूंगा नहीं, बेचारे गुरुजी की बेइज्जती कर दी न। इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देखा है। एक शख्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गुरु जी गुरु ही रहो, ज्यादा हनुमान जी मत बनो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें