नदी में मछली पकड़ रहा था शख्स, पैंट में घुस गया सांप और फिर...
- फोटो : Instagram/jejaksiaden
Viral Video: सोशल मीडिया पर तालाब और नदी में मछली पकड़ने के लोगों के कई वीडियो वायरल होते हैं। मछली पकड़ते समय कभी-कभी लोगों के साथ ऐसी घटना हो जाती है, जिसके बारे में जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। एक मौज-मस्ती में मछली पकड़ने का वीडियो बना रहा था, लेकिन उसके कुछ ऐसा होता है, जिससे उसकी हालत खराब हो जाती है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स नदी में घुसकर मछली पकड़ रहा था। पानी का रंग मटमैला होने की वजह से अंदर बैठा जीव नहीं दिख सकता है। शख्स अपने हाथ से पानी के अंदर टटोलकर मछलियां पकड़ रहा था, लेकिन इसी दौरान उसके साथ ऐसी घटना होती है कि वो चीखने लगता है। शख्स हाफ पैंट में मछली पकड़ रहा था, लेकिन अचानक ही उसके पैंट में खौफनाक चीज घुस गई।
पैंट में घुसा सांप
नदियों और तालाब में मछलियों के अलावा सांप भी रहते हैं। शख्स को इस बात का शायद अंदाजा नहीं था कि पानी में सांप भी है। वो एक हाफ पैंट पहनकर पानी में उतर गया। वो हाथों से टटोलकर मछलियां पकड़ने की कोशिश ही कर रहा था कि तभी चिल्लाने लगता है। शख्स के पैंट में एक बड़ा सा सांप घुस गया था। उसने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर अपने दांत गड़ा दिए थे।
Video: नहीं देखी होगी ऐसी दोस्ती! तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, दौड़ते आए दोस्त और बचा ली जान, दिल जीत लेगा वीडियो
Mysterious Places in India: भारत की सबसे रहस्यमयी जगहें, जहां पर विज्ञान भी हो चुका है फेल
दर्द से चिल्लाने लगा शख्स
सांप ने शख्स के प्राइवेट पार्ट को घायल कर दिया। बड़ी मुश्किल से शख्स पानी के बाहर निकल पाया। सांप को जितना बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, सांप उसे उतने ही तेजी से काट रहा था। अब शख्स का वीडियो सोशळ मीडिया वायरल हो गया है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस हादसे को शख्स अब हमेशा याद रखेगा।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को jejaksiaden नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया। इसे अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं, जबकि 42 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।