बीच पर सेल्फी ले रही थी लड़की, अचानक आई तेज लहर और फिर...
- फोटो : Instagram/iamkatyjohnson
Viral Video: सोशल मीडिया पर लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों इंडोनेशिया के बाली का वीडियो छाया हुआ है। यह वहां के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट एंजेल्स बिलाबॉन्ग का है। यह एक हादसे का है, जो ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कैटी जॉनसन के साथ हुआ है। वह यहां पर खूबसूरत नेचुरल टाइड पूल के किनारे सेल्फी वीडियो बना रही थीं, लेकिन पलक झपकते ही एक लहर ने पूरे माहौल को बदल दिया।