फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ड्यूटी या मजबूरी? मच्छरदानी के अंदर बैठे सिक्योरिटी गार्ड का वीडियो कर देगा भावुक

Sat, 18 Apr 2026 02:27 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड रात के समय अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आता है, लेकिन उसकी परिस्थितियां बेहद कठिन दिखाई देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड एक कुर्सी पर बैठा है और खुद को मच्छरों से बचाने के लिए उसके ऊपर मच्छरदानी लगी हुई है।
विज्ञापन
Viral Video - फोटो : X/@SurajKrBauddh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कभी-कभी सोशल मीडिया पर दिखने वाले कुछ दृश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं करते, बल्कि हमें भीतर तक झकझोर देते हैं। ये वीडियो हमारे आसपास की ऐसी सच्चाइयों को सामने लाते हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान ही नहीं देते। हाल ही में हैदराबाद से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

विज्ञापन


इस वायरल वीडियो में एक सिक्योरिटी गार्ड रात के समय अपनी ड्यूटी निभाते हुए नजर आता है, लेकिन उसकी परिस्थितियां बेहद कठिन दिखाई देती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गार्ड एक कुर्सी पर बैठा है और खुद को मच्छरों से बचाने के लिए उसके ऊपर मच्छरदानी लगी हुई है। इसके बावजूद वह पूरी रात जागकर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहा है। यह दृश्य लोगों के दिल को छू गया और कई सवाल खड़े कर गया।

Viral Video: शादी से पहले पिता ने बेटी को दिया ऐसा सम्मान, अनोखा प्यार देख भर आईं सबकी आंखें
विज्ञापन


किसने शेयर किया वीडियो?
इस क्लिप को एक्स प्लेटफॉर्म पर सूरज कुमार बौद्ध नाम के यूज़र ने पोस्ट किया। वीडियो के साथ उन्होंने सवाल उठाया कि जहां सोसाइटी के लोग आरामदायक घरों और एसी कमरों में रहते हैं, वहीं एक सिक्योरिटी गार्ड को कम से कम बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं मिलतीं। उन्होंने यह भी कहा कि असली समस्या लोगों में संवेदनशीलता की कमी है, अब लोग दूसरों की परेशानी को पहले जितना महसूस नहीं करते।

यहां देखें वीडियो



लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने इसे दिल दहला देने वाला बताया। एक यूज़र ने लिखा, “यह ड्यूटी नहीं, बल्कि आधुनिक दौर की गुलामी जैसी लगती है।” वहीं दूसरे ने कहा कि यह नजारा बेहद दुखद है। कुछ लोगों ने सोसाइटी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें गार्ड के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

यह वीडियो सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि एक आईना है, जो हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या हम सच में अपने आसपास काम करने वाले लोगों के प्रति उतने ही संवेदनशील हैं, जितना होना चाहिए।

Metro Viral Video: मेट्रो में रील गिरी के चक्कर में लड़की को पड़ी ऐसी फटकार, वीडियो हो गया वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें