इस वायरल क्लिप में एक स्कूटी की सीट दिखाई गई है, लेकिन इसमें किया गया बदलाव इसे खास बना देता है। दरअसल, सीट के आगे वाले हिस्से में, जहां आमतौर पर पैर रखने की जगह होती है, किनारे पर एक छोटी सी पॉकेट बनाई गई है। इस पॉकेट को खास तौर पर मोबाइल फोन रखने के लिए डिजाइन किया गया है। देखने में यह जुगाड़ थोड़ा अलग जरूर लगता है, लेकिन हर किसी को यह पसंद नहीं आया।
Ajab Gajab: टॉयलेट सीट पर महिला के साथ हुआ ऐसा हादसा, एक पल में चली गई वर्षों की यादें
Worlds Lightest Person: ये है दुनिया की सबसे हल्की इंसान, जानें संघर्ष, शोहरत और दर्दनाक अंत की कहानी
आइडिया पर उठे सवाल
इस बदलाव का मकसद यह बताया जा रहा है कि स्कूटी चलाते वक्त फोन को इस पॉकेट में रखा जा सके, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे आसानी से देखा जा सके। पहली नजर में यह कुछ लोगों को सुविधाजनक लग सकता है, क्योंकि इससे फोन हाथ में पकड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि, जैसे ही लोगों ने इस वीडियो को गौर से देखा, उन्होंने इसे लेकर चिंता जतानी शुरू कर दी।
यहां देखें वीडियो
कई यूजर्स का मानना है कि इस तरह का जुगाड़ सड़क पर चलने वालों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अगर ड्राइविंग के दौरान बार-बार ध्यान फोन पर जाएगा, तो हादसे का जोखिम बढ़ना तय है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे प्रयोग लोगों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने की गलत आदत की ओर बढ़ावा देते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है।
Amazing Facts: गधे की छवि क्यों बनी मजाक का विषय? सच्चाई जानकर बदल जाएगी सोच
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ लोग इसे अनावश्यक जोखिम बता रहे हैं, वहीं कई इसे पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना मान रहे हैं। कुछ ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए, लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे असुरक्षित करार दिया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @amshilparaghu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, और पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल हो गया।