फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नेवले से जान बचाने के लिए कटीले तार पर चढ़ गया कोबरा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हर कोई हैरान

Mon, 16 Feb 2026 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। इसमें देखा जा सकता है कि नेवला से जान बचाने के लिए सांप कटीले तार पर चढ़ जाता है। 
विज्ञापन
नेवले से जान बचाने के लिए कटीले तार पर चढ़ गया कोबरा, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हर कोई हैरान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सांप और नेवले की दुश्मनी की कहानी हम सभी जानते हैं। सांप और नेवला दोनों एक दूसरे को देखते ही आगबबूला हो जाते हैं। सांप को देखते ही नेवला उसको मार देता है। हालांकि, कई बार यह दाव उलटा पड़ जाता है, लेकिन ज्यादातर बाद नेवले की ही जीत होती है। सांप को नेवला देखते ही उसे मारने के लिए दौड़ जाता है और उसी मारने के बाद ही उसका गुस्सा शांत होता है। 

विज्ञापन


सांप और नेवला की लड़ाई काफी खतरनाक होती है। अब एक ऐसा ही सांप और नेवले का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सांप जान बचान के लिए कंटीले तार चढ़ जाता है, लेकिन नेवला भी कहां मानने वाला है। यह पूरी लड़ाई कैमरे में कैद हो गई है। 

ऐसे किया कोबरा का शिकार

सांप और नेवले की जंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा जान बचाने के लिए तारों पर चढ़ जाता है, लेकिन पीछे-पीछे नेवला भी तार पर चढ़ जाता है। ऊपर तार पर कोबरा और नीचे तार पर नेवला मौजूद है।
विज्ञापन





Viral Video: ट्रैफिक पुलिस ने बाइकर को रोककर बोला- हेलमेट खोलो, फिर जो हुआ वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

सांप अपनी जान बचाने के लिए झटपटाता है, लेकिन उसके पास कोई रास्ता नहीं दिखता है। बेबस सांप आखिरी समय में बचने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन नेवला शिकार छोड़ने के लिए मूड में नहीं है। नेवला सांप के करीब पहुंच जाता है और उसे मार देता है। सांप और कोबरा की लड़ाई का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। 

Surya Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा रिंग ऑफ फायर? जानिए समय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @animals_rescuer51 नाम के अकाउंट से वीडियो को शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि वीडियो बनाने से अच्छा होता कि सांप को बचा लेते।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें