अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी20 प्रारूप में 700 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए। राशिद पहले ही इस प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज थे, लेकिन अब उन्होंने 700 विकेट का आंकड़ा छू लिया है।