बिच्छू को खाने चला था सात फीट लंबा सांप, लेकिन ऐसे दाव पर पड़ गया उल्टा
- फोटो : instagram/
Saanp Aur Bichhoo Ki Ladai Ka Video: सांप और नेवले की लड़ाई आम बात है। सोशल मीडिया पर अक्सर सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। सांप और नेवला प्राकृतिक तौर पर ही एक दूसरे के दुश्मन होते हैं। एक दूसरे को खत्म कर देने की जिद में दोनों की लड़ाई होती रहती है। अब इस बीच सांप और बिच्छू की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। सांप बिच्छू को खाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन बिच्छू उस पर भारी पड़ता दिख रहा है। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।