सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @truenorthlooper नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। शख्स ने खुद को वन-मैन बैंड बताया है और उसका दावा है कि शहर के अधिकारियों ने पहले उसे बीच पर गिटार बजाने से मना किया था और जुर्माना लगाया था, लेकिन अब अन्य लोगों को मनचाहा म्यूजिक बजाने की अनुमति दी जा रही है।
आखिर बीच पर क्यों मचा बवाल?
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पिकनिक ब्लैंकेट, उस पर रखे बैग और स्पीकर के पास एक शख्स का खड़ा है। वहां पर तेज आवाज में पंजाबी म्यूजिक बज रहा है, जबकि वहां पर उस समय कोई भी मौजूद नहीं है। शख्स तंज कसते हुए कहा रहा है कि ये लोग यहां भी नहीं हैं और फिर भी 150 फीट के क्षेत्र में सभी को ये म्यूजिक सुनना पड़ रहा है। बहुत अच्छा काम किया है, सिटी ऑफ बैरी।
Viral Video: क्या आपको भी पसंद है झालमुड़ी या भेलपुरी? इस वीडियो को देखने के बाद हाथ लगाने का नहीं करेगा मन
शख्स का आरोप
वीडियो में शख्स कहता है कि उसे पहले गिटार बजाने और बैरी फूड बैंक के लिए फंड जुटाने पर अधिकारियों ने रोक दिया और जुर्माना लगाया, जिस पर उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मैं गिटार बजाऊं तो बड़ी परेशानी है, लेकिन लोग तेज म्यूजिक बजाए और खुद पानी में चले जाएं, तो सब ठीक है।
Viral Video: खेत में दिखा सैकड़ों सांपों का जमावड़ा, इधर से उधर रेंगते हुए आए नजर, दिल दहला देगा वीडियो
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया
वीडियो पर लोगों की राय अलग-अलग है। कुछ ने लोगों ने शख्स को सही बताया है, तो कई लोगों ने उसे बेवजह का हंगामा करने वाला कहा। एक शख्स ने लिखा है "जिंदगी इतनी लंबी नहीं कि नफरत में बर्बाद करें, बस मजे लो और दूसरों को भी जीने दो। एक अन्य शख्स का कहना है कि सोशल मीडिया पर रोने का क्या मतलब है?