फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स न किया ChatGPT से मजाक कहा 1 से 1 लाख तक गिनती सुना, चैटबॉट ने दिया ये जवाब

Mon, 08 Sep 2025 03:07 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जनरेटिव एआई ने तकनीक की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत की है। इसके आने के बाद विभिन्न कामकाजों में लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ रही है। वहीं कई लोग इन चैटबॉट का इस्तेमाल मस्ती-मजाक के तौर पर भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Funny AI Talk - फोटो : X/@Picassaa24
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई तरह के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों चैटजीपीटी का एक वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जनरेटिव एआई ने तकनीक की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत की है। इसके आने के बाद विभिन्न कामकाजों में लोगों की प्रोडक्टिविटी बढ़ रही है। वहीं कई लोग इन चैटबॉट का इस्तेमाल मस्ती-मजाक के तौर पर भी कर रहे हैं। इसी से जुड़ा एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एआई से मजे लेते हुए एक सवाल करता है कि मैं दो साल का बच्चा हूं और तू मुझे 1 से लेकर 1 लाख तक गिनती सुना। सवाल सुनने के बाद एआई कहता है कि 1 से 1 लाख तक की गिनती थोड़ी लंबी हो जाएगी, मैं 1 से 20 तक गिनती सुनाता हूं।

विज्ञापन

वहीं वीडियो में व्यक्ति कहता है कि नहीं, मुझे 1 से लेकर 1 लाख तक की गिनती सुननी है। इसके बाद एआई गिनती सुनाना शुरू करता है। वहीं इसी बीच शख्स एआई से कहता है कि इस दुनिया में जितने भी लोगों का नाम Y से है, उन सब का नाम बता। यह सुनने के बाद एआई कहता है कि Y से जितने नाम हैं, उन सब के नाम बताना मुमकिन नहीं है। अगर आप किसी खास व्यक्ति का नाम जानना चाहते हैं तो उसे मैं आपको बता सकता हूं।

Challenger Deep: ये है धरती की सबसे गहरी जगह, समा सकता है पूरा माउंट एवरेस्ट
 

व्यक्ति यहीं पर नहीं रुकता है, वह कहने लगता है कि प्रधानमंत्री के 2014 से 2025 तक जितने भी भाषण हैं, उनमें भाइयों और बहनों कितनी बार कहा गया ये बता। इस काम को करने में भी एआई अपनी असमर्थता जाहिर करता है।

Viral Video: बिना मशीन और बिजली के गन्ने का जूस निकालने का देसी तरीका हो रहा वायरल, देखें वीडियो 
विज्ञापन

इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर Picassa24 नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 65 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। इसके अलावा कई लोग कमेंट बॉक्स में मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Alien Life: सौरमंडल में ही मौजूद हो सकती है एलियन लाइफ, इस विशाल ग्रह के चांद पर मिल सकते हैं जीवन के सबूत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें