फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'हमारे कश्मीर में सिवाए गधों के कुछ भी नहीं', महिला रिपोर्टर ने पाकिस्तानी शख्स को गजब का धोया

Tue, 12 Sep 2023 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में एक रिपोर्टर पाकिस्तानी शख्स से एक सवाल पूछती है। यह सवाल भारत को लेकर है, जिसके जवाब में पाकिस्तानी शख्स ने ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद रिपोर्टर ने ही उसकी बोलती बंद कर दी। 
विज्ञापन
pakistani man interview viral - फोटो : Twitter@rishibagree
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक से बढ़कर मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में पाकिस्तानियों की अजीबोगरीब बातें सुनने को मिलती हैं। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पाकिस्तानियों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर हुए थे, जिन्हें सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। एक शख्स ने पाकिस्तान सरकार पर तंज कसते हुए कह दिया कि हम तो पहले ही चांद पर पहुंच चुके हैं। शख्स का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


अब इन दिनों एक बार फिर एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। वायरल वीडियो में एक रिपोर्टर पाकिस्तानी शख्स से एक सवाल पूछती है। यह सवाल भारत को लेकर है, जिसके जवाब में पाकिस्तानी शख्स ने ऐसी बातें कहीं, जिसके बाद रिपोर्टर ने ही उसकी बोलती बंद कर दी। 

वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि शख्स कह रहा है कि 'इंडिया हमारा दुश्मन है। इस पर रिपोर्टर कहती है कि हमने जानबूझकर भारत को दुश्मन बना दिया है, वो दुश्मन नहीं है। इसके बाद शख्स कहता है कि आपको नहीं पता, हर लिहाज से दुश्मन है। 
विज्ञापन


Samudrayaan Mission: क्या है भारत का अगला मिशन समुद्रयान, जानिए इसके बारे में सबकुछ

इस पर रिपोर्टर बार-बार सवाल करती है कि कैसे दुश्मन है? शख्स से वह कहती है कि हमारी रोटी बंद की है? क्या किया है? इस पर शख्स कहता है, 'कश्मीर में क्या कर रहा है?' इसके जवाब में रिपोर्टर बोलती है, 'कश्मीर (पीओके) में तो हमारे द्वारा जुल्म किया जा रहा है। न वहां पर तालीम है, न स्कूल है, न शिक्षा है। यह जुल्म नहीं है?'

बख्तरबंद ट्रेन से रूस पहुंचे किम जोंग, जानें कितनी खास है ये शाही ट्रेन

शख्स इसके लिए भी भारत को ही जिम्मेदार बताने लगता है। इस पर रिपोर्टर कहती है कि आपको पता है? सबसे ज्यादा मेडिकल यूनिवर्सिटी कश्मीर (भारत के कश्मीर) में हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ब्रिज कश्मीर में है। कश्मीर में रेलवे स्टेशन है। कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है। क्या बात करते हैं आप?



Baba Vanga Predictions: दुनिया को डरा रही हैं बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां, अगर सच हुईं तो मचेगी तबाही

इसके बाद शख्स कहता है, 'मैं समझता हूं, यह सब कश्मीर में तो नहीं है न?' रिपोर्टर बोलती है, 'इंडिया के कश्मीर में है और हमारे यहां सिवाए गधों के कुछ भी नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें