फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 11 साल की बच्ची ने दिखाई दिलेरी, बेकाबू कार से इस तरह बचाई छोटी बहन की जान, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 07 Jun 2025 07:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: चीन के हेनान प्रांत में एक 11 साल की बहन ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी छोटी बहन को बेकाबू इलेक्ट्रिक कार की चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की नई कार अचानक अपने आप चल पड़ी और रेस्टोरेंट में घुस गई।
विज्ञापन
11 साल की बच्ची ने दिखाई दिलेरी, बेकाबू कार से इस तरह बचाई छोटी बहन की जान - फोटो : X@HolaFujian
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: कभी-कभी एक छोटी से लापरवाही की वजह से किसी की जान सकती है। साथ ही सूझबूझ से किसी की जान भी बचाई जा सकती है। अब इस एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख जा सकता है कि एक बड़ी बहन  अपनी बहादुरी से छोटी बहन की जान बचा लेती है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो चीन का है। चीन के हेनान प्रांत में एक 11 साल की बहन ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी छोटी बहन को बेकाबू इलेक्ट्रिक कार की चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब एक बुजुर्ग व्यक्ति की नई कार अचानक अपने आप चल पड़ी और रेस्टोरेंट में घुस गई। बुजुर्ग चालक ने माफी मांगी और नुकसान की भरपाई की।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट में बच्ची खेल रही है और पास ही उसकी बड़ी बहन मौजूद है। इसी दौरान एक बेकाबू इलेक्ट्रिक कार तेजी से अंदर की तरफ आती है। बड़ी बहन को समझ में नहीं आता है कि वह क्या करे। हालांकि, वह तुरंत दौड़ कर जाती है और बच्ची को उठाकर भाग जाती है। अगर कुछ सेकेंड भी देरी हो जाती है, तो बच्ची की जान सकती थी।
विज्ञापन


Viral Video: पत्नी से हुआ झगड़ा तो पति ने उसे रेलिंग से लटकाया, खौफनाक वीडियो देख लोग बोले- केस तो बनता है



Video: सड़क पर चैन से सो रहा था शख्स, तभी पहुंच जाती है शेरनी और फिर..., वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, जांबाज 11 साल की बड़ी बहन ने बेकाबू इलेक्ट्रिक कार से छोटी बहन को बचा लिया। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों का कहना है कि जाको राखें साइयां मार सके ना कोई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें