फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: यहां पुल पर हुआ भीषण धमाका, आग के बीच दौड़ती दिखीं कारें, वीडियो देखकर कांप जाएगी रूह

Tue, 07 Apr 2026 06:51 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  पनामा सिटी में एक पुल पर भयानक धमाका हुआ है। इस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आग के बीच कारें जा रही हैं। 
विज्ञापन
यहां पुल पर हुआ भीषण धमाका, आग के बीच दौड़ती दिखीं कारें - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर पनामा सिटी का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। पनामा नहर के पास ब्रिज ऑफ द अमेरिका पर खौफनाक नजारा देखने को मिला। आसमान में आग का एक विशाल गोला उठता दिख रहा है और हर तरफ धुंआ ही धुंआ है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस समय भी पुल पर गाड़ियां दौड़ रही थीं। जान बचाने के लिए लोग लपटों के बीच से भाग रहे थे। भीषण हादसे की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। 

विज्ञापन


स्थानीय प्रशासन और बचाव दल के मौके पर पहुंचने तक आग ने भयानक रूप पकड़ लिया था। यह धमाका स्थानीय समय के मुताबिक, सोमवार को शाम 4:12 बजे ला बॉका इलाके में हुआ। इसकी वजह सेआसपास के फ्यूल टैंक भी खतरे में पड़ गए। 

आपातकालीन टीमें लोगों की मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हादसे में दो नागरिक जल गए हैं, लेकिन उनकी स्थिर है। दो फायरफाइटर के टीम भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




Viral: लंदन में बिहारी स्टाइल में समोसा बेच रही विदेश महिला, वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- हम भी आ रहे हैं

अधिकारियों का कहना है कि एक शख्स लापता हो गया है, जिसकी खोज की जा रही है। दमकल और सुरक्षा टीमों ने आसपास फ्यूल टैंकरों को ठंडा करके धमाके को रोकनी की कोशिश की। राहत और बचाव का काम लगातार चलता रहा है, जिससे इलाके में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके और आग को बुझाया जा सके। 

Trending: वंदे भारत ट्रेन के खाने में मिले कीड़े, IRCTC ने वेंडर पर ठोका 10 लाख का जुर्माना और लाइसेंस रद्द

बताया जा रहा है बलबोआ ऑयल टैंक सुविधा में आग लगने के कारण धमाका हुआ, लेकिन जांच के बाद पूरा सच सामने आएगा। भयानक आग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है गाड़ियों को छोड़कर ड्राइवर भाग रहे हैं। धमाके की वजह से ब्रिज ऑफ द अमेरिका को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है। यह ब्रिज 1654 मीटर लंबा है। इस वीडियो के बाद आप भी डर जाएंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें