चलते ट्रक के नीचे खतरनाक स्टंट करते शख्स का वीडियो
- फोटो : Freepik
Stunt Viral Video: आज कल लोग वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें देखा गया है कि रील बनाने के चक्कर में लोगों की जान भी चली गई है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स तेज गति से चल रही बाइक को सीधे एक चलते हुए ट्रक के नीचे घुसा देता है। शख्स ने रील बनाने के लिए अपनी जान को खतरे में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा होता है। सामने एक भारी ट्रक चल रहा था कि तभी अचानक युवक बिना सोचे समझे अपनी बाइक ट्रक के नीचे घुसा देता है। कुछ सेकंड के लिए बाइक ट्रक के नीचे चलाने के बाद वह सुरक्षित बाहर आ जाता है। थोड़ी देर के लिए ट्रक चालक को भी कुछ समझ नहीं आता कि नीचे से बाइक कैसे निकल गई।
देखने में ये नजारा भले ही रोमांचक लगे लेकिन शख्स की एक छोटी सी चूक उसे मौत के मुंह में धकेल सकती थी। यकीन मानिए युवक की ये खतरनाक स्टंट रील देख आपका गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। कुछ लाइक्स और व्यूज के लिए ट्रक के नीचे बाइक चलाते हुए इस शख्स के लिए ये स्टंट जानलेवा भी साबित हो सकता था।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स @TheMagadhBihar पर शेयर किया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। खतरनाक स्टंट रील से जुड़े ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां स्टंट के दौरान गंभीर हादसे हुए और कई लोगों की जान भी चली गई। इसके बावजूद लोग इससे सबक लेने के बजाय लाइक्स और व्यूज के लिए और ज्यादा खतरनाक तरीके अपनाने लगे हैं। सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के स्टंट न सिर्फ गैरकानूनी हैं, बल्कि समाज के लिए बेहद नुकसानदेह भी हैं।