ढोलक बजा रहे शख्स की कला को लोगों ने किया सलाम
- फोटो : instagram/bundeliduniya
Viral Video: सोशल मीडिया के इस्तेमाल ने लोगों के करतब बाजी और कलाकारी को एक पहचान दी है। वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों के हाथ में मोबाइल फोन है और फोन में कैमरे का इस्तेमाल लोग कभी भी और कहीं भी कर लेते हैं। कैमरे में कुछ रिकॉर्ड हुआ नहीं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जाता है। मौजूदा दौर में इसके कई फायदे भी हैं और नुकसाव भी। जहां आप खुद नहीं पहुंच सकते वहां पर सोशल मीडिया आपको पहुंचा देता है।
ग्रामीण भारत की गलियों से लेकर बड़े शहरों के चकाचौंध तक आप पल भर में कहीं भी पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि इंटरनेट लोगों को रातोंरात स्टार बना देता है। इसके साथ ही लोगों को एक नई पहचान मिलती है। अब एक शख्स का ढोलक बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। लोग शख्स के ढोलक बजाने की कला की खूब तारीफ कर रहे हैं। शख्स की कला को देखकर आप भी अपने आपको तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर bundeliduniya नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स ढोलक बजा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, कला ऐसी बस आंखें देखती हीं रह जायें। वीडियो देखकर लगा रहा है कि ढोलक बजाने वाला भजन गाने वाली मंडली के साथ है, क्योंकि बैकगाउ्रंड में ''यह तो प्रेम की बात है उधो, बंदगी तेरे बस की नहीं है'' सुनाई दे रहा है। वीडियो में कुछ लोग दूसरे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाते दिख रहे हैं, लेकिन ढोलक बजाने वाले शख्स की कला ने सभी का दिल जीत लिया है।
Optical Illusion IQ Test: तस्वीर में मुर्गा के बीच लिखा है मुर्गी, बाज सी तेज नजर वाले ही 8 सेकेंड में ढूंढ पाएंगे
वीडियो में आप देख सकते हैं कि ढोलक बजाने वाला शख्स कभी अपने उछल रहा है, तो कभी ढोलक को उछाल रहा है। इसके साथ ही ढोलक इतना अच्छा बजा रहा है कि आवाज सुनकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यह वीडिया कहां का है और ढोलक बजाने वाला शख्स कौन है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
Mystery of Flight: क्या आसमान से विमान और पायलट का एलियन ने कर लिया अपहरण? 46 साल से अनसुलझा है रहस्य
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं और ढोलक मास्टर की तारीफ कर रहे हैं। ऐसी वायरल और ट्रेंडिंग खबरें पढ़ने और वीडियो देखने के लिए आप Amarujala.com के साथ जुड़े रहे हैं।