फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: कोहली और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, अल्बानीज ने विराट को सराहा

Thu, 28 Nov 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनबरा

सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा और इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत शनिवार से होगी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम ने कैनबरा में दो दिवसीय अभ्यास मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने टीम के सदस्यों का ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री से परिचय कराया। इस दौरान अल्बानीज और भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों मजेदार चर्चा कर रहे हैं।  
विज्ञापन

 

भारतीय टीम के साथ बातचीत के दौरान अल्बानीज ने पर्थ टेस्ट में भारत के प्रदर्शन की तारीफ की। अल्बानीज ने विराट कोहली से कहा, 'पर्थ में आपका समय शानदार रहा। आपने उस वक्त पारी खेली जब हम पहले से ही बैकफुट पर थे और नुकसान झेल रहे थे।' कोहली ने भी जवाब दिया और कहा, 'हमेशा उसमें कुछ मसाला जोड़ना अच्छा लगता है।' कोहली के जवाब पर अल्बानीज हंसे भी और कहा कि भारत है तो मसाला तो होना चाहिए। कोहली का यह जवाब यूजर्स को काफी पसंद आया। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। यह पिंक बॉल टेस्ट होगा और इससे पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी जिसकी शुरुआत शनिवार से होगी। पिछली बार भारत का एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और टीम दूसरी पारी में 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। 
विज्ञापन

कोहली ने जड़ा था शतक
कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। कोहली पर्थ टेस्ट की पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट हुए थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे थे। कोहली अपनी शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां टेस्ट शतक है, जबकि सचिन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में छह शतक लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें