फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नदी में मगरमच्छ को मांस खिला रहा था शख्स और फिर..., वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 07 Aug 2025 07:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मगरमच्छ को एक युवक खाना खिलाता दिख रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स नदी के अंदर मगरमच्छ के बिल्कुल करीब पहुंच जाता है।
विज्ञापन
नदी में मगरमच्छ को मांस खिला रहा शख्स और फिर... - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: मगरमच्छ बेहद खतरनाक जानवर है। यह जीव किसी का पलभर में शिकार कर सकता है। इसलिए इस जानवर के साथ मजाक करना और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी डरावना है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मगरमच्छ को एक युवक खाना खिलाता दिख रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स नदी के अंदर मगरमच्छ के बिल्कुल करीब पहुंच जाता है। बार-बार उसकी तरफ मांस का टुकड़ा करता है और फिर पीछे हटा लेता। कुछ देर ऐसे ही करने के बाद उसे मांस खाने के लिए देता है। 

युवक का मगरमच्छ को मांस खिलाना मजाक लग रहा है, लेकिन यह एक डरावना वीडियो है। हर एक पल यह डरहै  कि कहीं मगरमच्छ उसी का शिकार न कर ले। हालांकि, भूखा मगरमच्छ भोजने के लिए शख्स पर हमला नहीं करता है और शख्स मांस का टुकड़ा देता है और खा लेता है। 
विज्ञापन

 


Viral Video: ब्रेड पकोड़ा नहीं जहर परोस रहे भैया, तेल के पैकेट को गर्म कड़ाई में डाला, वीडियो देख भड़के लोग

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @mehedi.ctg2222222 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है। इसमें कहा गया है कि बागेरहाट स्थित खान जहान अली दरगाह पर मगरमच्छ को मांस खिलाते हुए। इससे साफ है कि वायरल वीडियो बांग्लादेश के बागेरहाट में स्थित खान जहान अली दरगाह का है। यहां पर मगरमच्छ पाले गए हैं जिन्हें खाने में मांस खिलाया जाता है।

Video: पैंट खिसक गई नीचे, बच्चे का नहीं रुका डांस, वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल, हर कोई बन गया जबरा फैन

लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- भाई काश तुझे भी खा लेता। एक अन्य शख्स का कहना है कि जनसंख्या अधिक हो गई लोग मरने के लिए आतूर हो रहें हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें