फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्यास से तड़प रहा था जाल में फंसा किंग कोबरा, बाहर निकालते ही पी गया बोतल का पूरा पानी

Mon, 30 Jan 2023 03:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग स्नैक कैचर (सांप पकड़ने वाला व्यक्ति) को लेकर जाल में फंसे किंग कोबरा के पास जाते हैं। इसके बाद वह औजारों की मदद से और कड़ी मेहनत के बाद जाल में फंसे सांप को बाहर निकालाता है।
विज्ञापन
सांप पी गया बोतल का पूरा पानी - फोटो : Youtube: Mirzamdarif
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दुनिया में कई तरह के सांप पाए जाते हैं जिनमें कई बेहद जहरीले होते हैं। इनके काटने से इंसान की पलभर में मौत हो सकती है। इसकी वजह से सांप का नाम सुनकर ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। कई लोग सांप की तस्वीर देखकर ही डर जाते हैं। सांपों में किंग कोबरा को बेहद खतरनाक माना जाता है। लेकिन जब वह फन फैलाकर खड़ा हो जाता है, तो उसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। 

विज्ञापन


इंसान ने प्लास्टिक कचरे को जंगल से लेकर समुद्र तक फैला दिया है। इसकी वजह से वन्यजीवों की जिंदगी कठिन हो चुकी है। कभी-कभी कचरों की वजह से जीवों की जान खतरे में पड़ जाती है। लेकिन दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जो इन बेजुबानों को बचाने का काम कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के रेस्क्यू का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में आप स्नेक कैचर को सबसे खतरनाक सांप को बोतल से पानी पिलाते हुए देख सकते हैं। 

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग स्नैक कैचर (सांप पकड़ने वाला व्यक्ति) को लेकर जाल में फंसे किंग कोबरा के पास जाते हैं। इसके बाद वह औजारों की मदद से और कड़ी मेहनत के बाद जाल में फंसे सांप को बाहर निकालाता है। इसके बाद वह सांप को बोतल से पानी पिलाता है। 
विज्ञापन


वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि सांप काफी दिनों से जाल में फंसा हुआ था और वह प्यासा था। शख्स बोतल से सांप के मुंह पर पानी गिराता है और वह आराम से पूरा पानी पी जाता है। इसके बाद शख्स सांप को एक थैले में डाल देता है और सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आता है। 

Time Traveller: धरती पर जल्द आने वाली है तबाही! बाबा वेंगा-नास्त्रेदमस से भी डरावनी हैं ये भविष्याणियां

इस वीडिया को एक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो ओडिशा के भद्रक शहर का है। यह जहरीला किंग कोबरा करीब छह दिन से जाल में फंसा था। कुछ स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। इसके बाद उन्होंने सांप को जाल से सुरक्षित बाहर निकाला और पानी भी पिलाया।



Suicide Plant: ये है दुनिया का सबसे जहराली पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर

इस वीडियो को अभी तक 78 लाख लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सांप पकड़ने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें