फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बच्चे को खुश करने के लिए मां ने दिया iPhone, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Thu, 18 Jun 2026 08:46 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मां और बेटे का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों नाव की सवारी कर रहे हैं। मां खुश और बेटा नाराज है। बेटे को खुश करने के लिए मां उसे अपना आईफोन दे देती है, जिसके बाद बच्चा उसे पानी में फेक देता है। 
विज्ञापन
बच्चे को खुश करने के लिए मां ने दिया iPhone, फिर जो हुआ देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इसे देखने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि एक नाव पर मां और बेटे बैठे हैं। वीडियो में कुछ ऐसा दिख रहा है, जिसने सेकंड में हालात और माहौल को बदल दिया है।

विज्ञापन


वीडियो में बच्चे की मासूम हरकत देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें मां की एक बड़ी लापरवाही भी देखने को मिलती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है, जिसका कैप्शन है, बच्चे ने नाव की सवारी के दौरान अपनी मां का आईफोन झील में फेंक दिया। सामान्य तरीके से लिखा कैप्शन काफी मजेदार है। 

वीडियो में दिख रहा है कि एक बोट पर लाइफ जैकेट पहकर एक महिला अपने बेटे के साथ बैठी है। हालांकि, बच्चा बिना लाइफ जैकेट है। महिला बोटिंग का आनंद लेते काफी खुश दिख रही है, लेकिन उसका बेटा नाराज है। बेटे को मनाने के लिए जैसे ही उसने अपना आईफोन बच्चे को देती है, वो झट से उसे पानी में फेंक देता है। 
विज्ञापन




Monsoon: तापमान की आग में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, क्या बेलगाम मौसम भारत में लाएगा तबाही?

मोबाइल पानी में फेंकते समय खुश मां को चेहरा पलभर में बदल जाता है। यह देखने लायक है। मोबाइल फोन पानी में जाने के बाद महिला कुछ नहीं कर पाती है और बच्चे को देखकर लग रहा है कि उसे मजा आ गया। वीडियो को शेयर करने वाले ने इस पल को स्लो मोशन में दिखाया है, जिसमें आप मां और बेटे के बदलते एक्सप्रेशन को साफ तौर देख सकते हैं। 

Viral: ऑडी कार से चलता है अमेरिका में घास काटने वाला, इतने लाख मिलती है सैलरी, वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है। एक शख्स ने लिखा है कि बच्चे ने मुझसे कहा कि मेरी मां झील के बीच में बोटिंग करते हुए लाइफ जैकेट पहनी हुई थी और उन्हें मेरी परवाह नहीं थी। इसीलिए मैंने उनका पसंदीदा आईफोन पानी में फेक दिया है। एक शख्स ने लिखा है बाय- बाय आईफोन। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें