फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: ऑडी कार से चलता है अमेरिका में घास काटने वाला, इतने लाख मिलती है सैलरी, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 18 Jun 2026 08:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अमेरिका में एक घास काटने वाले मजदूर को इतने लाख सैलरी मिलती है कि वो ऑडी कार से चलता है। एक शख्स ने सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर दावा किया है। 
विज्ञापन
ऑडी कार से चलता है अमेरिका में घास काटने वाला, इतने लाख मिलती है सैलरी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक नई कहानी सामने आती है। क्या किसी घास काटने वाले के पास ऑडी कार हो सकती है? भारत में एक सामान्य इंसान के लिए यह कल्पना करना भी कठिन है। लेकिन अमेरिका में एक घास काटने वाले के पास अपनी ऑडी कार है। एक भारतीय कंटेंट क्रिएटर ने अमेरिका में वर्क कल्चर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके बाद एक बहस छिड़ गई है। 

विज्ञापन


शख्स ने वायरल वीडियो में दावा किया है कि अमेरिका में ब्लू-कॉलर नौकरी करने वाले लोगों को भी इतनी अच्छी सैलरी मिलती है कि वो लग्जरी कार खरीद सकते हैं। इतना ही उन्होंने अपने वीडियो में सड़क किनारे एक खड़ी कार दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक मजदूर की कार है, जिसने 15 लाख रुपये सैलरी मिलती है। 

वायरल वीडियो की खास बातें 

इस वीडियो में शख्स ने बताया कि उन्होंने एक स्थानीय मजदूर से बातचीत की। इस दौरान मजदूर ने बताया कि 10 लाख से 15 लाख रुपये तक कमाता है। इतनी कमाई के कारण वह ऑडी कार में बैठक सफर कर रहा है। शख्स ने अपने वीडियो में अमेरिका में काम के सम्मान और प्रति घंटे मिलने वाली मजदूरी पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


Monsoon: तापमान की आग में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर, क्या बेलगाम मौसम भारत में लाएगा तबाही?

वीडियो में शख्स ने घास काटने वाले मजदूर की कहानी बताई है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी पोस्ट लिखा है कि अमेरिका में घास काटने जैसे काम के लिए भी अच्छी सैलरी मिलती है। उन्होंने बताया कि चाहे लॉन काटना हो, सफाई करना हो या रखरखाव का काम हो, लोग सम्मान के साथ, उचित वेतन और प्रति घंटे के हिसाब से काम करके कमाई करते हैं। यहां पर किसी भी काम को लोग छोटा नहीं समझते हैं। टैलेंट और मेहनत के दम पर हमेशा रिवॉर्ड दिए जाते हैं।

वीडियो देखने के लिए यहां पर करें क्लिक

Death Experience: धमाके में शख्स की हो गई थी मौत, ताबूत में जाने पहले हुआ जिंदा, फिर बताई हिला देने वाली कहानी

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अमेरिका की गरीबी को भी दिखाना चाहिए। कुछ लोगों का कहना है कि वहां महंगाई भी ज्यादा है। 

(डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है)
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें