Kerala Singer Who Set the World Record Singing in 140 Languages
- फोटो : Instagram/tarqeeb
Viral Video: भारत में कई लोग हैं, जिन्हें उनकी अद्भुत कलाओं के लिए जाना जाता है। अब इस बीच एक भारतीय लड़की ने 140 भाषाओं में गाना गाया है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। केरल की रहने वाली लड़की का नाम सुचेता सतीश है। उसके गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने यूएई के दुबई में आयोजित एक कॉन्सर्ट में गाना गाया है। इस कॉन्सर्ट का टाइटल 'कॉन्सर्ट ऑफ क्लाइमेट' रखा गया था।
इस कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर, 2023 को हुआ था, लेकिन अब इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अब शेयर किया गया है। इसमें सुचेता को सुरीली आवाज में गाना गाते हुए सुना जा सकता है। ऑल इंडिया रेडियो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'केरल की रहने वाली सुचेता सतीश ने एक ही कॉन्सर्ट के दौरान सबसे अधिक भाषाओं में गाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने संगीत के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
#GuinnessBookofWorldRecords की तरफ से आधिकारिक तौर पर सुचेता की उपलब्धि की पुष्टि की है। उन्होंने यूएई के दुबई में यह उपलब्धि भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में हासिल की है।
Lottery: दो गणितज्ञों ने निकाला खास फार्मूला, लॉटरी जीतने की गारंटी, खरीदने होंगे इतने टिकट
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, सुचेता ने दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास सभागार में जलवायु परिवर्तन से संबंधिक जागरूकता बढ़ाने के लिए 140 भाषाओं में गाना गया। बताया गया है कि 140 नंबर का चुनाव इसलिए किया गया, क्योंकि यह दुबई में COP 28 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले 140 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाला नंबर है। इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है और लाइक किया है।
Fulani Tribe: यहां शादी के लिए मार खाते हैं लड़के, डंडों से होती है पिटाई, जानिए अजीबोगरीब परंपरा के बारे में
इस वीडियो पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। सुचेता के 140 भाषाओं में गाना गाने पर लोगों को काफी हैरानी भी हो रही है। इसके साथ ही लोग सुचेता सतीश की तारीफ भी कर रहे हैं।