फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: क्या टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी नहीं होता है खराब? सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Mon, 18 May 2026 06:40 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लोग दावा कर रहे हैं टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी खराब नहीं होता है। 
विज्ञापन
क्या टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी नहीं होता है खराब? - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं, जो लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़े होते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें देखा जा सकता है कि लोग अपनी घर की पानी की टंकी में जामुन की लकड़ी डाल रहे हैं। लोगों का दावा है कि टंकी में जामुन की लकड़ी डालने से पानी साफ होता है। इसके साथ ही लोगों ने जामुन की लकड़ी के फायदे भी बताए हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसमें जामुन की लकड़ी को पानी की टंकी में डाल लोग फायदे गिना रहे हैं। लोगों को कहना है कि ऐसा करने से पानी खराब नहीं होता है और टंकी साफ रहती है। लोगों का कहना है कि पहले कुएं में भी जामुन की लकड़ी डाली जाती थी। 

लोग सोशल मीडिया पर ही वीडियो को शेयर कर रहे हैं, तो वहीं ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर भी पानी की टंकी के लिए जामुन की लकड़ियां बेची जा रही हैं। वेबसाइट्स पर जामुन की लकड़ी की कीमत 300 से ज्यादा है। 
विज्ञापन


El Nino: क्या आएगा 1877 वाला प्रलय? जब भीषण गर्मी और सूखा ने मचाई थी भयानक तबाही, दुनिया पर अल नीनो का खतरा  




क्या सच में होता है फायदा? 

जर्नल ऑफ फार्माकोग्नोसी एंड फाइटोकेमिस्ट्री की रिपोर्ट के मुताबिक, जामुन की लकड़ी, छाल, बीज में टैनिन होते हैं। यह पानी में मौजूद जैविक प्रदूषक, डाई, भारी धातु, परजीवी और टॉक्सिन्स को सोख सकते हैं। 

Viral: पीठ पर बच्चा और सिर पर सब्जी की टोकरी लादकर काम करती दिखी महिला, लोग बोले ये है 'रियल लाइफ सुपरमॉम'

पानी में लंबे समय तक जामुन की लकड़ी खराब नहीं होती है। लकड़ी पानी में शैवाल या हरी काई बनने से रोक सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें