फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वरमाला का महासंग्राम देखकर खुली रह जाएंगी आंखे, दूल्हा-दुल्हन को हवा में उठाकर बनाई मानव पिरामिड

Mon, 27 Apr 2026 04:55 PM IST
Jyoti Mehra फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Viral Video: वायरल क्लिप में शादी का वही पारंपरिक पल नजर आता है, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार होते हैं। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग इस मजाकिया रस्म को इतना गंभीर “मिशन” बना लेते हैं कि दूल्हा-दुल्हन को लगातार ऊपर उठाते चले जाते हैं।
विज्ञापन
Varmala Ceremony - फोटो : instagram/@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varmala Ceremony Viral Video: शादियों का मौसम आते ही सिर्फ रिश्ते ही नहीं, इंटरनेट भी रंगीन हो जाता है। हर दिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो कभी आंखें नम कर देते हैं तो कभी हंसी के फव्वारे छोड़ देते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने वरमाला की रस्म को ही एक मजेदार मुकाबले में बदल दिया है।

विज्ञापन


इस वायरल क्लिप में शादी का वही पारंपरिक पल नजर आता है, जब दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाने के लिए तैयार होते हैं। आमतौर पर इस रस्म में थोड़ा मजाक और छेड़छाड़ तो होती ही है। आपने अक्सर देखा होगा कि दूल्हे के दोस्त उसे ऊपर उठा लेते हैं, ताकि दुल्हन को माला पहनाने में थोड़ी मुश्किल हो। जवाब में दुल्हन पक्ष भी पीछे नहीं रहता और दुल्हन को गोद में उठाकर बराबरी की टक्कर देता है। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो गया। 

वीडियो में दोनों पक्षों के लोग इस मजाकिया रस्म को इतना गंभीर “मिशन” बना लेते हैं कि दूल्हा-दुल्हन को लगातार ऊपर उठाते चले जाते हैं। नतीजा ये होता है कि दोनों को एक-दूसरे तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हद तो तब हो जाती है जब यह हल्की-फुल्की रस्म एक तरह की प्रतियोगिता बन जाती है। दोनों तरफ के लोग किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं दिखते। दूल्हा और दुल्हन को ऊंचा उठाने के चक्कर में लोग मानो मानव पिरामिड बनाने लगते हैं। पूरा नजारा ऐसा लगता है जैसे शादी नहीं, बल्कि किसी त्योहार का रोमांचक खेल चल रहा हो।
विज्ञापन


आखिरकार कई कोशिशों के बाद दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना ही देते हैं, लेकिन तब तक यह रस्म एक यादगार “महासंग्राम” बन चुकी होती है। वीडियो के बैकग्राउंड में बजता ड्रामेटिक म्यूजिक इस पूरे सीन को और भी मजेदार बना देता है, जिसे देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है।

देखें वीडियो
 

यह वीडियो X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और देखते ही देखते हजारों लोगों तक पहुंच चुका है। लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने इसे “शादी कम, दही-हांडी ज्यादा” बताया, तो किसी ने कहा कि “ऐसे नजारे रोज-रोज नहीं देखने को मिलते।” 

Viral: शादी में दूल्हा-दुल्हन फायरगन लेकर कर रहे थे ग्रैंड एंट्री, फिर अचानक हुआ कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
Weird News: कैसे मछलियों को लग रही नशे की लत? टल्ली होने पर कर रही हैं ये काम, वैज्ञानिकों के उड़े होश
Rain Leave: बारिश में ऑफिस जाने की टेंशन खत्म, अब घर बैठे भी मिल रही है पूरी सैलरी!

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें