फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूल्हे को दुल्हन से मजाक करना पड़ गया भारी, लड़की ने स्टेज पर ही पटक-पटकर पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Sun, 18 May 2025 06:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक देती है। शादी की रस्मों के बीच अचानक हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया है।
विज्ञापन
दूल्हे को दुल्हन से मजाक करना पड़ गया भारी - फोटो : Instagram/@me_sunitaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दूल्हा और दुल्हन के लिए शादी का पल बेहद खास होता है। लोग अपने इस खास पल को संजोकर रखते हैं, लेकिन शादी में कभी-कभी ऐसी घटना घट जाती है, जो जीवनभर परेशान करती है। एक शादी में रस्मों के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है। दरअसल, वरमाला के दौरान दूल्हे की हरकतों से दुल्हन इतनी नाराज हो गई कि स्टेज पर ही उसको उठाकर पटक दिया। 

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक देती है। शादी की रस्मों के बीच अचानक हुई इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया है। किसी ने उस पूरी घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अब इस पर लोग अलग-अलग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में दूल्हे की हरकत और दुल्हन की प्रतिक्रिया को साफ देखा जा सकता है। 

क्यों दुल्हन ने दूल्हे को पीटा? 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले हमसफर के पैर को छूने की कोशिश कर रही है, लेकिन दूल्हा बार-बार पीछे हट जाता है। दूल्हे की इस हरकत से नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज पर ही उठाकर पटक दिया। वहां पर मौजूद सभी लोग इस घटना को देखकर हैरान हो गए। दूल्हे को पटकने के बाद दुल्हन उसकी कुटाई करना शुरू कर देती है।
विज्ञापन


 

Most Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, एक किलो की कीमत जानकर आ जाएगा चक्कर

स्टेज पर ही शुरू हो गई मारपीट

दुल्हन के पटकने के बाद दूल्हा काफी नाराज हो जाता है। इसके बाद स्टेज पर ही दुल्हन की हाथ और पैर से पिटाई शुरू कर दी। दुल्हन ने भी दूल्हे पर जमकर हाथ साफ किया। वरमाला का स्टेज कुछ ही देर में जंग के मैदान में बदल गया। 

Viral Video: दूल्हे ने शादी में पहनी ऐसी पगड़ी, लोग बोले- भाई इलेक्ट्रिक्ल इंजीनियर है

लोगों की प्रतिक्रियाएं

दुल्हा और दुल्हन के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर @me_sunitaa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर कैप्शल लिखा है, जयमाला के समय ज्यादा होशियारी न करें,दुल्हन जो कर रही है करने दें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें