अपने नन्हे बच्चे की जान बचाती हथिनी का वीडियो
- फोटो : @AMAZlNGNATURE
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सामने आ ही जाता है, जो कुछ सेकंड में लोगों को हैरान कर देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने सच में सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं। वीडियो में एक हाथी और उसका बच्चा बहते हुए आ रहे हैं। हाथी ने तो फिर भी खुद को संभाल लिया, लेकिन तेज बहाव के आगे नन्हे हाथी की हालत खराब हो गई और वो बहाव के साथ-साथ बहने लगा। वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को भावुक भी कर दिया और खुश भी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी का बहाव कितना तेज है और इसी बहाव में एक हाथी और उसका बच्चा बहते हुए आ रहे हैं। हाथी ने तो फिर भी खुद को संभाल लिया, लेकिन तेज बहाव के आगे नन्हे हाथी की हालत खराब हो गई और वो बहाव के साथ-साथ बहने लगा। हालांकि इस बीच हाथी ने उसे पकड़ा और उसे खींचकर पानी से बाहर ले आई, जिसके बाद दोनों जंगल की ओर चले गए।
दिल छू लेगा वीडियो
अगर समय रहते नन्हे हाथी की मां ने उसे पकड़ा नहीं होता तो शायद उसकी जान खतरे में पड़ जाती। बताया जा रहा है कि ये वीडियो साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क (Kruger National Park) का है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, ‘आखिरी पल में हाथी की मां ने क्रूगर नेशनल पार्क में उफनती नदी में बहने से अपने बच्चे को बचा लिया’।
वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शंस
28 सेकंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो देख एक शख्स ने कहा- ‘हाथी इस ग्रह पर सबसे समझदार स्तनधारियों में से हैं'। दूसरे शख्स ने कहा- ‘जब बच्चा खतरे में होता है, तो मां की ममता किसी डर को नहीं जानती, यहां तक कि उफनती नदी भी लड़ने की चीज बन जाती है, भागने की नहीं’।