दरअसल यह वीडियो एक बुजुर्ग सिख का है, जो अपनी अजीविका चलाने के लिए नींबू सोडा बेचते हैं। इस बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर @Hatindersinghr3 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह बुजुर्ग सिख अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ठेला लगाते हैं, जिनकी उम्र 80 साल है। वह 25 साल से नींबू सोडा बेच रहे हैं। इस बुजुर्ग सिख की कहानी लोगों को भावुक कर रही है।
उन्होंने बताया कि वह अपना पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि उनका कोई लड़का नहीं है। उनका कहना है कि मुझे अपना पेट भरने के लिए भीख मांगने की जगह ईमानदारी से जीविकोपार्जन के लिए काम करना पसंद है।
वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, आज के दिन की शुरुआत श्री अमृतसर साहिब की सड़कों पर नींबू सोडा बेच रहे बाबाजी की प्रशंसा करते हुए करते हैं। 80 साल की उम्र, दृष्टि खराब है, ठीक से सुन भी नहीं सकते, उनके घुटने काम नहीं करते, इसके बावजूद वह इस गर्मी में पूरे दिन सोडा की गाड़ी ढोते हैं। उनकी मुस्कान और कड़ी मेहनत को दिल जीत लेने वाला सलाम।
इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ कर रहे हैं।