फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कुत्ते ने किया ऐसा काम, चलती ट्रेन से उतरने से पहले सोच में पड़े लोग

Mon, 03 Jun 2024 06:20 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का कमाल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक कुत्ता रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है, जो वाकई हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
viral video - फोटो : facebook/आपका सचिन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dog Viral Video: भले ही मनुष्यों को सबसे बुद्धिमान प्राणी माना जाता है। लेकिन हमारे अलावा भी कई ऐसे जीव हैं, जो बेहद समझदार होते हैं। इंसानों के सबसे करीबी कुत्ते भी एक बेहद समझदार जीव होता है, जो इंसानों की भावनाओं तक को समझ जाते हैं। इनमें इतनी समझदारी होती है कि कई बार इनको देखकर हैरानी होती है। इसका एक ताजा उदाहरण इन दिनों वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक कुत्ते को देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का कमाल का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक कुत्ता रेलवे स्टेशन पर कुछ ऐसा करता नजर आ रहा है, जो वाकई हैरान करने वाला है। यही वजह है कि यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो...

देखें वीडियो-

विज्ञापन


गर्मी से राहत पाने के लिए रशियन लड़की ने पिया सोडा, ठेले वाले से की मजेदार बातें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के पास भारता नजर आ रहा है। आपने कई बार देखा होगा कि लोग चलती ट्रेन से भी उतरने की कोशिश करते हैं, जो बहुत ही जानलेवा होता है। चलती ट्रेन से उतरना कितना खतरनाक होता है यह जानते हुए भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। ऐसे में कुत्ते के होने की वजह से लोग इस ट्रेन से उतरने के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। कुत्ते के इस काम को देखकर लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

इस वीडियो को फेसबुक पर 'आपका सचिन' नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 हजारे से भी अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'अब उतरो कौन उतरेगा... चलती ट्रेन से' 
  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें