लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। कल मतगणना की जाएगी। अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी किए गए। तीन एग्जिट पोल्स में एनडीए को 400 सीटों का आंकड़ा छूते हुए दिखाया गया है। वहीं अधिकतर एग्जिट पोल्स में एनडीए को 350 पार दिखाया जा रहा है। ऐसे में तमाम विपक्षी नेताओं सहित कई लोगों ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एग्जिट पोल्स गलत हैं। सभी सीटों को एग्जिट पोल में कवर नहीं किया गया है। इसलिए यह जानना अब महत्वपूर्ण हो गया है कि आखिर एग्जिट पोल के लिए विभिन्न सर्वे एजेंसियों ने कितने लोगों से बात की। कितनी सीटों पर लोगों से बात की गई। अमर उजाला आज आपको यही बताने जा रहा है, पढ़ें पूरी खबर…
एबीपी न्यूज- सी वोटर
सी वोटर के अनुसार, एनडीए 353 से 383 सीटों, इंडी गठबंधन- 152 से 182 सीटों तो वहीं अन्य दल चार से 12 सीटों को जीत सकता है। जानें, सी वोटर का सैंपल साइज...
इंडिया टीवी- सीएनएक्स
सीएनएक्स के अनुसार, एनडीए 371 से 401 सीटें जीत सकती है तो वहीं इंडी गठबंधन 109-139 पर सिमट सकता है। इसके अलावा, अन्य दलों की झोली में मात्र 10 से 20 सीटें ही आ सकती हैं। जानें, सीएनएक्स का सैंपल साइज