दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़
- फोटो : Twitter@gharkekalesh
Viral Video: टेन, बस और मेट्रो में अक्सर चोरी की घटनाएं सामने आती हैं। कभी-कभी लोग चोरी करने वाले शख्स को पकड़ लेते हैं और जमकर धुनाई करते हैं। अब इसी तरह का मामला दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला है। एक शख्स ने मेट्रो में अपने बैग से सामान चोरी करते हुए एक सहयात्री को पकड़ लिया है। इसके बाद जो कुछ हुआ किसी ने उसे कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो गया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है खचाखच भरी मेट्रो में कथित चोर को पकड़ने के बाद एक के बाद एक थप्पड़ मारता है। वह शख्स को सफाई देने का मौका भी नहीं देता है और उसे बिना रुके 10 से 11 थप्पड़ मारता है। यह जानकारी नहीं है कि यह वीडियो कब का है, लेकिन यह हाल ही में वायरल हुआ है।
वीडियो में दिख रहा है शख्त थप्पड़ मारते हुए कहता है कि तेरी तो... चोर। आसपास खड़े लोगों में से किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Sunset: भारत के किस राज्य में होता है सबसे आखिरी में सूर्यास्त? यहां जानें
इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में चोरी का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में एक महिला का पर्स दो औरतों ने चोरी किया था और पकड़ी गई थीं। चोरी करने वाली महिलाओं का एक यूट्यूबर ने वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह इस बारे में उस महिला को बताता है, जिसका पर्स चोरी हुआ था। इसके बाद महिला उन दोनों औरतों को पीटती है, जिन्होंने पर्स चोरी किया था।
Solar Eclipse 2024: सूर्य ग्रहण पर अंतरिक्ष में दिखेगा 'शैतान', 70 साल में पहली बार होने जा रही यह अनोखी घटना