बुजुर्ग को सड़क पर गाय और सांड ने पटक-पटक कर मारा डाला, दिल दहलाने वाला वीडियो हुआ वायरल
- फोटो : x/@madanjournalist
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को झकझोर रख दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव का है। बीते हफ्ते एक सड़क पर आवारा गाय और सांड के हमले में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, तो वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक का नाम भालचंद्र मालपुरे है, जो किसी काम से अपने एक परिचित के साथ मोटरसाइकिल पर घटनास्थल पर पहुंचे थे। तभी अचानक गाय और सांड ने उन पर हमला बोल दिया और उन्हें जमीन पर पटक दिया। आसपास मौजूद लोगों ने लाठियों और पत्थरों से दोनों को भगाने की कोशिश की, लेकिन गाय-सांड बेकाबू होकर हमला करती रहीं। बताया जा रहा यह घटना बीते हफ्ते की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुजुर्ग को बचाने के लिए गए शख्स पर भी गायों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालपुरे मोटरसाइकिल से उतरे और वहां मौजूद दो गायों ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। फिर गायों ने उन्हें अपने पैरों तले रौंद डाला। हमले में गंभीर रूप से घायल मालपुरे को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Viral Video: पानी को लेकर महिलाओं की हुई हाथापाई, एक-दूसरे के खींचे बाल और मारी लात, वीडियो देख लोग हैरान
Video: विदेशी पर्यटक हाथ से नहीं खा पा रहा था खाना, तो मम्मी ने देसी तरीके से खिलाया खाना, वीडियो हुआ वायरल
यह दर्दनाक घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हमले बुजुर्ग इतना गंभीर रूप से घायल हो गए कि उनकी मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि भालचंद्र मालपुरे जैसे बाइक से नीचे उतरते हैं गाय और सांड ने उन पर हमला कर देते हैं। इसके बाद एक महिला उन्हें बचाने के लिए दौड़ती हैं, लेकिन गाय उन्हें ही दौड़ा लेती है। इसके बाद एक शख्स बचाने आता है और गाय उन्हें भी मारने लगती हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।