फिल्टर हटते ही दिखा लड़का का असली चेहरा
- फोटो : @ClownWorld
Viral Video: ब्यूटी फिल्टर ऐसे डिजिटल टूल या सॉफ्टवेयर हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और संवर्धित वास्तविकता (AR) का उपयोग करके व्यक्ति या उसकी फोटो को और अधिक आकर्षक बना देते हैं। यह त्वचा को साफ करने, दाग-धब्बे हटाने, आंखें बड़ी करने, चेहरा पतला करने और डिजिटल मेकअप लगाने जैसे काम करते हैं, जिससे चेहरा बेहद खूबसूरत नजर आने लगता है। हाल ही में ब्यूटी फिल्टर से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपने लाखों फैंस से लाइव होकर बात कर रही थी, लेकिन तभी उसके मोबाइल का 'ब्यूटी फिल्टर' गड़बड़ा गया और फिर जो हुआ उसे देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
Viral Video: कुत्तों के लिए मालिक का गजब प्यार, बाइक के पीछे लगाया एक स्पेशल ट्रेलर, दिल छू लेगा वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि चीन की एक फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अपने लाखों चाहने वालों के साथ बातें कर रही थी, तभी महज 4 सेकंड के लिए मोबाइल के 'ब्यूटी फिल्टर' में टेक्निकल ग्लिच आ जाता है। फिर क्या था? जिस परी जैसी खूबसूरत लड़की को लोग कैमरे की स्क्रिन में घुस- घुसकर देख रहे थे, उसकी जगह एक साधारण से चेहरे वाली महिला नजर आने लगी। हालांकि, ये ग्लिच पलक झपकते सही भी हो गया, लेकिन तब तक खेला हो चुका था।
1 लाख 40 हजार से ज्यादा फैंस ने किया अनफॉलो
फिल्टर की वजह से जिस महिला का चेहरा दूध जैसा, बड़ी-बड़ी खूबसूरत आंखें और शार्प जॉ लाइन वाकई में बेहद कमाल की लग रही थीं। फिल्टर के हटते ही उसके नेचुरल स्किन टोन और असल चेहरे की बनावट सामने आ गई। दावा किया जा रहा है कि, इस धोखे को महिला के फैंस बर्दाश्त नहीं कर पाए और नाराज होकर 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोगों ने उसे उसी समय तुरंत अनफॉलो कर दिया।
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ClownWorld नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, खबरों के मुताबिक, एक चीनी महिला स्ट्रीमर ने लाइव स्ट्रीम के दौरान अचानक ब्यूटी फिल्टर के खराब हो जाने और उसका असली चेहरा सामने आ जाने के बाद अपने 140,000 फॉलोअर्स खो दिए।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 20 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो वहीं सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी भी जता रहे हैं। जबकि, कुछ लोग इस वीडियो पर चटकारे भी ले रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- बेचारे फॉलोअर्स खुद का ठगा सा महसूस कर रहे होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- फिल्टर्स यूज करने को अपराध घोषित किया जाना चाहिए।