फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 'मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो परीक्षा पर रोक लगवा दूंगा', बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

Fri, 04 Jul 2025 06:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने बच्चे की बातों को सही ठहराया है और उसकी मासूमीयत की तारीफ की है। एक शख्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तुम बिल्कुल सही हो बच्चे, मैं तुम्हारे साथ हूं। 
विज्ञापन
बच्चे की मासूमियत ने जीता लोगों का दिल - फोटो : Instagram/bk_official__09
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: बच्चों की मासूमियत हर किसी का दिल जीत लेती है। अब इन दिनों एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे की मासूमियत और भावुक अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। वायरल वीडियो में बच्चा स्कूल के परीक्षा के तनाव से तंग आकर अपने दर्द का बता रहा है। वह रोते हुए कहता है कि हमें भी तो जिंदगी जीनी है, लेकिन परीक्षा पे परीक्षा। 

विज्ञापन


वीडियो में मासूमियत के साथ कहा रहा है कि जब मैं प्रधानमंत्री बनूंगा तो परीक्षा पर रोक लगवा दूंगा। इस बात को सुनकर सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। साथ ही बच्चे की बातें लोगों को उससे जोड़ रही हैं। वीडियो को देख रहा है कि बच्चे भी जिंदगी जीना चाहते हैं, न कि सिर्फ पढ़ाई और परीक्षा की दौड़ में फंसे रहना चाहते हैं। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों ने बच्चे की बातों को सही ठहराया है और उसकी मासूमीयत की तारीफ की है। एक शख्स ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि तुम बिल्कुल सही हो बच्चे, मैं तुम्हारे साथ हूं। 
विज्ञापन





Viral Video: इस टीचर की विदाई पर रोया पूरा गांव, बच्चे भी मैडम से लिपट फूट-फूटकर रोए, जानें क्या है पूरी कहानी

बच्चे के मन की बात और भावनाएं व्यक्त करने का अंदाज लोग काफी पसंद कर रहे हैं। परीक्षा के दबाव से जूझ रहे छात्रे के लिए यह बच्चे का वीडियो आवाज बन गई है। बच्चे का प्रधानमंत्री बनने का सपना और बदलाव लाने का आत्मविश्वास प्रेरणादायक है।

Science: धरती के घूमने की गति हुई तेज, 24 घंटे का नहीं होगा दिन, पृथ्वी के एक हिस्से पर ही दिखेगा चांद

सोशल मीडिया पर वायरल ने लोगों के दिल को जीत लिया है। यह वीडियो लोगों के लिए एक संदेश भी है कि बच्चों की मानसिक सेहत और खुशहाली भी बहुत जरूरी है। माता-पिता को बच्चों की भावनाओं को समझना चाहिए और उन्हें खुशहाल बचपन देना चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें