Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर वायरल होने वाले कई वीडियो लोगों के दिल को जीत लेते हैं जबकि कुछ ऐसे होते हैं जिनको देखने के बाद लोग हंस हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। आज कल जानवरों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अब इन दिनों एक छोटे बच्चे और डॉग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें एक मैदान में दूर खड़ा एक कुत्ता नजर आ रहा है और कैमरे के नजदीक खड़ा एक बच्चा दिख रहा है। बच्चा धीरे-धीरे कुत्ते की तरफ जाने लगता है जिसके बाद कुत्ता तेजी से दौड़कर बच्चे की तरफ आने लगता है। कुत्ते को अपनी तरफ आता देख बच्चा डर जाता है और रोते हुए वापस भागने लगता है। इस नजारे को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
इस वीडियो में एक कुत्ते और एक छोटे बच्चे को दिखाया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि छोटा बच्चा जोश के साथ कुत्ते की तरफ जा रहा है, लेकिन कुत्ता भौंकते हुए बच्चे की तरफ दौड़ता है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का मनोरंजन हो रहा है।
Bhai Dooj 2022: यहां भाइयों को मरने का श्राप देती हैं बहनें, जीभ में चुभाती हैं कांटा, जानें क्या है ये परंपरा
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर trendingreelspc नाम के अकाउंट से शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक एक करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि करीब नौ लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।