फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: प्यार का इजहार बना मुसीबत, बर्गर में छुपी अंगूठी निगल गई लड़की, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Wed, 14 Jan 2026 03:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video:  वायरल वीडियो एक लड़का बड़े प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर के अंदर अंगूठी छिपाता नजर आता है। उसका प्लान था कि जब वो बर्गर खाएगी, तो प्रपोज वाली अंगूठी देखकर इमोशनल हो जाएगी, लेकिन इसका उल्टा हो जाता है।
विज्ञापन
बर्गर में छुपी सगाई की अंगूठी निगल गई लड़की - फोटो : @marexa_inna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक लड़का बड़े प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर के अंदर अंगूठी छिपाता नजर आता है। उसका प्लान था कि जब वो बर्गर खाएगी, तो प्रपोज वाली अंगूठी देखकर इमोशनल हो जाएगी, लेकिन इसका उल्टा हो जाता है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो में एक लड़का बेहद फिल्मी स्टाइल में अपनी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में गले लगा कर कैमरे की ओर सगाई की अंगूठी दिखाते हुए चुपके से उसे उसके बर्गर के बीच में छिपा देता है। फिर लड़का बड़े प्यार से लड़की को बर्गर खाते हुए देखने लगता है। वह बस उस पल का इंतजार कर रहा था, जब लड़की को अंगूठी दिखेगी और फिर वह उसे प्रपोज करेगा। 
 


लड़की ने गलती से अंगूठी निगल ली 

मजे से बर्गर खाती लड़की को भनक तक नहीं लगी कि उसके खाने में कोई कीमती अंगूठी भी है। धीरे-धीरे उसने पूरा बर्गर चट कर दिया और गलती से अंगूठी भी निगल गई। लड़की के बर्गर खाने के दौरान लड़के के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। जैसे-जैसे बर्गर खत्म हो रहा था, उसकी मुस्कुराहट डर और सदमे में बदलती जा रही थी। वीडियो के आखिर में एक एक्सरे रिपोर्ट भी दिखाई गई हैं, जिसमें अंगूठी भी नजर आ रही है। 

Viral Video: पुताई करने वाले युवक की पढ़ाई और सैलरी जानकर दीदी रह गई हैरान, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो को  सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @marexa_inna नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। प्यार जताने का उसका यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर हंसी का विषय बन गया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा- अगली बार सगाई की अंगूठी गुलाब जामुन में मत छिपाना। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सगाई अब एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही पक्की होगी। तो वहीं वीडियो को अभी तक 12 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें