फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्कूटी पर मौत की सवारी करते दिखे लड़के, 4 सीट पर और एक कंधे पर, खतरनाक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

Tue, 30 Sep 2025 02:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी पर 5-5 लड़के बैठ हुए हैं। सबसे हैरान वाली बात यह है कि चार लड़के स्कूटी की सीट पर बैठे हैं, जबकि चारों ने मिलकर एक शख्स को अपने कंधों पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
स्कूटी पर मौत की सवारी करते दिखे लड़के, 4 सीट पर और एक कंधे पर - फोटो : X@Ilyas_SK_31
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का खास ध्यार रखना होता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिनमें देखा जाता है कि वाहन चालक यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे होते हैं। अक्सर स्टंट वीडियो से लेकर बाइक रेस कर रहे लोगों के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें देखने को मिलता है कि लोग अपनी जान के साथ ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की भी जान खतरे में डालते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक स्कूटी पर 5-5 लड़के बैठ हुए हैं। सबसे हैरान वाली बात यह है कि चार लड़के स्कूटी की सीट पर बैठे हैं, जबकि चारों ने मिलकर एक शख्स को अपने कंधों पर रखा हुआ है। वीडियो बनाना वाला शख्स स्कूटी के बराबर में अपनी गाड़ी लगाता है, तो दोनों के बीच की बातचीत भी दिलचस्प होती है। वीडियो के आखिरी में लड़के भाग जाते हैं, लेकिन वीडियो वायरल होने पर अब लोगों कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चार बंदों के ऊपर एक बंदे को कंधे पर देख उनकी हरकतें कैमर में कैद रहा शख्स उन्हें ‘बहुत बढ़िया, बहुत बढ़िया एक नंबर कहता है।’ इसके बाद स्कूटी चला रहा लड़का अपना मुंह छिपाने की कोशिश करता है और पीछे बैठे तीन लड़के भी पहले ही अपना मुंह दूसरी तरफ कर लेते हैं। लेकिन ऊपर बैठा लड़का साफ-साफ दिख रहा है। ऐसे में वीडियो बनाने वाले शख्स की तारीफ सुनकर बंदे ‘थैंक यू भैया’ बोलते हैं।
विज्ञापन




Viral Video: शख्स ने लगाई जानलेवा छलांग, सैकड़ों फीट की ऊंचाई से खाई में लगाई छलांग, वीडियो देख छूटे पसीने

इसके बाद स्कूटी पर सवार लड़के दूसरे रास्ते पर मुड़ जाते हैं और करीब 18 सेकेंड का यह वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। पोस्ट के मुताबिक, यह वीडियो छत्तीसगढ़ के बीजापुर का है। 

Viral News: कुंए में मच्छरों और सांपों के बीच 54 घंटे तक फंसी रही महिला, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो को शेयर करते हुए शख्स ने लिखा है, शहर के नेशनल हाईवे पर पुराने पेट्रोल पंप के पास वायरल वीडियो में पांच युवक स्कूटी पर क्षमता से अधिक सवार होकर तेज रफ्तार में स्टंट करते दिख रहे हैं। यह खतरनाक व्यवहार आम लोगों की जान के लिए जोखिम है आप से अनुरोध है तुरंत जांच और कार्यवाही की जाए। साथ ही बीजापुर पुलिस को टैग किया है। सोशल मीडिया पर लोग लड़कों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें