बच्चों को खाने के लिए घोंसले तक पहुंचा सांप, चिड़िया ने सिखाया सबक
- फोटो : Youtube/Sora_Studio
Viral Video: दुनिया में मां की ममता की कोई कीमत नहीं होती है। मां की ममता अनमोल होती है। अपने बच्चे के लिए मां कोई भी कुर्बानी दे सकती है। अगर बच्चों पर कोई खतरा आता है, तो सबसे पहले मां ही सामने आती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है।
वायरल वीडियो में एक सांप पेड़ पर चढ़ गया है और घोंसले में चिड़िया के बच्चों को खाने पहुंचता है। इस दौरान बच्चों की मां आ जाती है। इसके बाद फिर जो हो जाता है, वो देखकर आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में दिख रहा है कि बच्चों की मां चोंच से सांप को सबक सीखाती है।
वायरल वीडियो को @Sora_Stud1o ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेड़ पर चिड़िया ने घोंसला बना हुआ है। उस घोंसले के अंदर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बच्चों को सांप देख लेता है। शिकार की तलाश में सांप धीरे-धीरे पेड़ पर चढ़कर उस घोंसले तक पहुंच जाता है। हालांकि, जब तक बच्चों को सांप अपना शिकार बना पता, उससे पहले ही वहां चिड़िया आ जाती है।
Viral Video: महिला ने कामवाली को दी ऐसी खास विदाई, देखकर भावुक हो जाएंगे आप, वीडियो ने जीता लोगों का दिल
मां अपने छोटे बच्चों को बचाने के लिए सांप से भिड़ जाती है। चिड़िया ने सांप के मुंह को ही अपने चोंच में जोर से दबा लिया। अब सांप को भी समझ नहीं रहा है कि आखिर वह क्या करे। अब यह कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल हो गया है।
Viral Video: बाघ के साथ सेल्फी ले रहे थे लड़के, तभी टाइगर का ठनका दिमाग और कर दिया हमला, भाग खड़े हुए लोग
वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि हिम्मत सदा ही काम आती है। ये है मां की ममता और साहस। वायरल वीडियो ने लोगों के दिल को जीत लिया है।