फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 03 Oct 2026 01:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर बच्चों का स्कूल ड्रेस में डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने Oh Ho Ho Ho गाने पर प्यारा और मस्ती भरा डांस किया है, जो लोगों काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन
नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों से लेकर दादा तक के डांस वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों के दिल को जीत लेते हैं, तो कई भावुक भी कर देते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसमें छोटे-छोटे बच्चे क्लासरूम के भीतर स्कूल ड्रेस में डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में बच्चे Oh Ho Ho Ho गाने पर प्यारा और मस्ती भरा डांस कर रहे हैं। स्कूल ड्रेस में ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ डांस कर रहे हैं। सभी अपने-अपने अंदाज में डांस स्टेप्स कर रहे हैं। बच्चों के चेहरे की मुस्कान और उनकी मासूमियत भरा वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। 

क्लासरूम में पढ़ाई के माहौल के बीच बच्चों की मस्ती से क्लासरूम का माहौल बदल गया है। बच्चों के डांस में किसी तरह की बनावट नहीं है। वह सच्चे दिल से और पूरी उर्जा के साथ डांस कर रहे हैं। वीडियो में बच्चों का डांस लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


बच्चे के रोने पर हनुमान चालीसा सुनाती है चीनी महिला, सिर्फ दो मिनट में सो जाता है! वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में बच्चों के एक्सप्रेशन और बच्चों का आत्मविश्वास लोगों को खूब पसंद आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चों की मासूमियत की हर कोई तारीफ कर रहा है। कई लोगों का कहना है कि बच्चों की ऐसी छोटी-छोटी खुशियां ही चेहरे पर मुस्कान लाती हैं।

क्यों यहां पर हो रही हत्या? लोगों के सिर काटकर ले जा रहे हत्यारे, बेहद खौफनाक है वजह
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को देखकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बच्चे कितने क्यूट हैं, कुछ लोगों को अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे है। वीडियो कब और किस स्कूल का है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें